King Cobra Attack Video: किंग कोबरा के साथ खिलवाड़ करते नजर आया ये शख्स, चंद मिनटों में वीडियो हुआ वायरल

King Cobra Attack Video: किंग कोबरा के साथ खिलवाड़ करते नजर आया ये शख्स, चंद मिनटों में वीडियो हुआ वायरल

King Cobra Attack Video : पूरी दुनिया में एक-से-बढ़कर एक जहरीले सांप पाए जाते हैं। जिनके काटने से इंसानों में बचने की कोई उम्मीद नहीं रहती। इनके काटते ही शरीर नीला पड़ जाता है और उसके चंद मिनटों या घंटों में उस व्यक्ति की मौत हो जाती है। अमूमन लोग सांप के पास जाने से डरते हैं तो सांप को हाथ लगाना दूर की बात है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरत में डाल देगा। दरअसल, इन दिनों एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स किंग कोबरा से हाथापाई करते नजर आ रहा है। इसमें साफ तरीके से आप देख सकते हैं कि इस दौरान कई लोग शख्स द्वारा किए जा रहे खिलवाड़ का वीडियो बनाते हैं।

देखें वीडियो

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये शख्स किंग कोबरा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। व्यक्ति किंग कोबरा का पूंछ पकड़कर अपनी ओर खींच रहा है और उसे परेशान कर रहा है। वहीं, सामने मौजूद कई सारे शख्स इस वीडियो को बनाता हुआ नजर आया। करीब एक मिनट के वीडियो को कई लोगों को हैरानी में डाल दिया है। युवक ने एक बार नहीं बल्कि कई बार किंग कोबरा के पूंछ को पकड़ा और उसके साथ खिलवाड़ करते नजर आया। हालांकि, किंग कोबरा ने उस शख्स पर हमला भी किया लेकिन उचित दूरी होने की वजह से वह बार- बार बच गया।

तेजी से हो रहा वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अबतक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। बता दें इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को the_king_of_snake नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है जो कि करीब एक महीने पहले शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 67 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। जिसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, “ज्यादा खिलवाड़ मत करो भाई, वरना उसने खिलवाड़ किया तो लेने के देने पड़ जाएंगे।” जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “अगर काटा ना तो घर वाले वहीं आकर रोएंगे।”

खतरनाक जीवों में से एक

केवल इतना ही नहीं, सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में गिना जाता है। जिसके काटने से इंसान के शरीर में विष फैल जाता है और लोगों की तत्काल मौत हो जाती है। साथ ही शरीर नीला पड़ जाता है। सांप कई प्रजातियों के पाए जाते हैं। जिनमें से कुछ के काटने से ज्यादा असर नहीं होता उन्हें बचाया जा सकता है लेकिन जहरीले प्रवृत्ति वाले सांपों के काटने के बाद उनका बच पाना बहुत ज्यादा ही मुश्किल हो जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews