Papaya Vrat Recipes: इस बार चैत्र नवरात्रि पर Try करें पपीते की ये 3 टेस्टी रेसिपी, दिन पर रहेंगे एक्टिव

Papaya Vrat Recipes

Papaya Vrat Recipes: पपीते में कई सेहतमंद गुण पाए जाते हैं। यह विटामिन ए, सी और फ़ाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है। हृदय, पेट और त्वचा के लिए इसे बेहद लाभकारी माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के व्रत के दौरान आप पपीते से बनी अलग-अलग डिशेज को घर पर बना सकते हैं। इनका सेवन करने से सेहत को भी कई फायदे होंगे और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।

पपीते का हलवा

पपीते का हलवा व्रत के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे पपीते को धोकर छील लें। इसे कद्दूकस कर लें। कढ़ाई में आधा कप घी गर्म करें और पपीते को सुनहरा होने तक भूनें। जब पपीता पक जाए तो इसमें मावा, खोया डालकर मिलाएं। फिर चीनी, दूध और इलायची पाउडर डालकर पकाएं। जब यह अच्छे से पक रहे जाए तो इसे ड्राइ फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

पपीता बर्फ़ी

आप घर पर आसानी से पपीते की बर्फ़ी भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए कच्चे पपीते को कद्दूकस करें। गैस पर पैन या कढ़ाई को गर्म करें। फिर इसमें पपीता और चीनी 20-25 मिनट तक ढक्कर पकाएं। जब पपीता पक जाए तब इसमें मिल्क पाउडर, बादाम , चिरौंजी, घी मिक्स करें, फिर एक प्लेट में घी लगाकर मिश्रण को फैला दें। जब मिश्रण जम जाए तो इसे बर्फ़ी शेप में काटकर सर्व करें।

पपीते के लड्डू

अपने व्रत में कई प्रकार के लड्डू खाए होंगे। इस बार पपीते से लड्डू ट्राइ कर सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। एक बर्तन में घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डालकर अच्छे से भूनें। जब पपीते का सारा पानी सुख जाए तब इसमें मावा और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर ड्राइ फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं। जब मिश्रण लड्डू के कंसिस्टेंसी में आ जाए तो इसे हाथों हाथों में लेकर लड्डू बना लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews