चेहरे की लटकती स्किन को फिर से करें टाइट, जानिए तरीका

अगर आपकी उम्र से पहले ही चेहरे की त्वचा लटकने लगी है, तो यह आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकता है. मगर अब चिंता की कोई बात नहीं, कुछ आसान और असरदार उपायों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को फिर से टाइट और जवां बना सकते हैं.
Skin Care

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे त्वचा (Skin Care) झूलती नज़र आती है, बढ़ती उम्र के साथ ऐसा होना बेहद ही आम बात है. लेकिन क्या हो जब कम उम्र में ही त्वचा लटकती हुई नज़र आए. दरअसल, आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, ख़राब ख़ान पान और स्किन से जुड़ी समस्याओं के कारण कम उम्र में भी त्वचा झूलती हुई नज़र आने लगती है.

इससे न केवल आप कम उम्र में बूढ़े नज़र आने लगते हैं बल्कि चेहरे की रंगत भी धीरे धीरे खो जाती है, हालाँकि चेहरे की चमक बनाए रखने और त्वचा को टाइट रखने के लिए कुछ आसान टिप्स है जिन्हें आप को फ़ॉलो करना चाहिए. इन टिप्स के मदद से आप तो त्वचा में ताज़गी और कसाब पा सकती है.

चेहरे की मसाज (Skin Care)

त्वचा को टाइट रखने के लिए नियमित रूप से मसाज करना बहुत ज़रूरी होता है. चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा को ज़रूरी पोषण मिलता है और वह टाइट नज़र आने लगती है. इतना ही नहीं मसाज करने से त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं भी धीरे धीरे कम हो जाती है.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल

सूरज की रोशनी से बचने की भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है, कुछ लोग इसका इस्तेमाल रोज़ करते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं. अगर आप अपनी त्वचा को सूरज की ख़तरनाक किरणों से बचाना चाहती है, तो ऐसे में आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल रोज़ाना करना होगा.

सीरम का इस्तेमाल

त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखने के लिए सीरम का इस्तेमाल भी बेहद फ़ायदेमंद होता है. सीरम में त्वचा के लिए ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो गहरी परतों तक पहुँचकर इनको निखारने और कसाव लाने में मदद करते हैं. सही तरीक़े से सीरम लगाने से ना सिर्फ़ त्वचा पर ग्लो आता है बल्कि यह स्कीम को टाइट भी बनाती है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews