खर्च न करें, बस अपनाएं ये आसान तरीका, पाएं गुलाब के पौधे में भरपूर फूल

बिना किसी खर्च के गुलाब के फूलों की भरपूर बारिश करना चाहते हैं? बस पीली सरसों का आसान तरीका अपनाएं! इसे मिट्टी में मिलाने से आपके गुलाब के पौधों की ग्रोथ तेजी से बढ़ेगी और फूल भी खिलने लगेंगे।
Rose Plant

Rose Plant: दुनिया में शायद ही कोई लोग ऐसे होंगे जिन्हें फूल पसंद नहीं होते होंगे। अधिकांश लोगों को फूल बेहद पसंद होते हैं और गुलाब का फूल तो एक ऐसा फूल है जो बच्चों से लेकर बूढ़े सभी को बेहद पसंद होता है। गुलाब के फूल को सिर्फ प्रेम का प्रतीक ही नहीं माना जाता बल्कि यह फूल अपनी खूबसूरती और सुगंध के लिए भी विशेष है।

गुलाब के फूल की पंखुड़ियों का इस्तेमाल न सिर्फ सजावट में किया जाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। गुलाब की पंखुड़ियां का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की औषधियां, सुगंधित स्प्रे और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में भी गुलाब के फूलों को उनके ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। जिससे तनाव कम करने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है।

गुलाब के पौधों की देखभाल (Rose Plant)

यही कारण है कि अधिकांश लोग अपने घर के बगीचे बालकनी या फिर छत पर गुलाब का पौधा जरूर लगाते हैं। हालांकि, फूल लगाना बेहद आसान होता है लेकिन उनकी देखभाल करना उतना ही मुश्किल होता है। कई बार देखभाल करने के बाद भी पौधे में फूल नहीं खिलते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसे आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे।

सही मात्रा में पानी

लोग सबसे ज्यादा जो गलती करते हैं वह यह है कि पर्याप्त मात्रा से अधिक पानी डालना। जब कभी भी आप पौधों में पानी दे तो सबसे पहले मिट्टी की जांच जरुर करें। बारिश के मौसम में पौधों को खुद व खुद पर्याप्त पानी मिल जाता है।

जिस वजह से उन्हें ज्यादा पानी की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा पौधे को सुबह के समय पानी देना बेहतर होता है। ताकि दिन के दौरान अतिरिक्त पानी सूख सके इस तरह से आपकी गुलाब के पौधे स्वस्थ रहेंगे।

मुरझाए फूलों को हटाना

गुलाब के पौधों से सुखें या मुरझाए फूलों को हटाना बहुत जरूरी होता है। जब फूल सूख जाते हैं तो वह अपने आप नहीं गिरते। जिससे पौधे की ऊर्जा बेकार होती है।

इसलिए हमेशा गुलाब के पौधों की डेड हेडिंग करते हैं, इससे पौधे की ऊर्जा नई कलियों और फूलों को उगाने में मदद करती है। इस तरह पौधे की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है और आपके गुलाब के पौधे और भी खूबसूरत बनते हैं।

गुलाब के पौधों की सेहत के लिए पीली सरसों

गुलाब के पौधों के लिए पीली सरसों एक बहुत ही असरदार चीज है, जो लगभग हर भारतीय रसोई में पाई जाती है। यह सरसों किसी टॉनिक से कम नहीं है क्योंकि इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सल्फर जैसी पोषक तत्व होते हैं।

जब आप सरसों को मिट्टी में मिलाते हैं, तो इससे पौधों की ग्रोथ बढ़ती है और फूल भी खिलने लगते हैं। लेकिन सरसों को गुलाब के पौधे की जड़ में डालने से पहले इसका सही तरीका जान लेना बेहद जरूरी है। सही तरीके से डाला गया खाद पौधों के लिए बेहद फायदेमंद होता है जिससे वे स्वस्थ और खूबसूरत बने रहते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews