गर्मियों में ठंडा रहेगा आपका किचन, आजमाएं ये 4 उपाय

गर्मियों में ठंडा रहेगा आपका किचन, आजमाएं ये 4 उपाय

Tips To Keep Kitchen Cool In Summer: गर्मियों के मौसम में घर का सबसे गर्म भाग किचन होता है। कमरों में तो एसी और पंखा भी लगाया जा सकता है। लेकिन रसोई के साथ ऐसा नहीं होता है। कभी-कभी तो गर्मी के कारण खाने बनाते वक्त घुटन भी महसूस होने लगती हैं। लेकिन कुछ उपायों को अपना कर आप किचन को ठंडा रख सकते हैं।

वेंटीलेशन को ना करें नज़रअंदाज़

खाना बनाते समय खिड़कियों को खुला रखें। लेकिन जब बाकी समय खिड़कियों को बंद रखना सही होता है। ताकि बाहर की गर्म हवा और धूप के करण किचन गर्म ना हो जाए।साथ ही चिमनी और एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल भी करें।

ओवन का करें इस्तेमाल

बार-बार गैस स्टोव को जलाने के किचन गर्म हो जाता है। इसलिए यदि आपके पास ओवन है तो, इसका ही इस्तेमाल बार-बार करें। खासकर दोपहर के समय इसका उपयोग जरूरी होता है।

किचन लाइट्स का रखें ख्याल

दिन-रात लाइट्स को ऑन रखने से रसोई गर्म हो जाता है। धूप की तरह इलेक्ट्रिक बल्ब भी कमरे को गर्म करते हैं। इसलिए लाइट्स का इस्तेमाल तब करें जब जरूरत हो।

स्मार्ट एप्लाइंसेस का करें इस्तेमाल

आजकल मार्केट कई प्रकार के स्मार्ट एप्लाइंसेस उपलब्ध होते हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक कुकर, ग्रिल, स्मार्ट टोस्टर इत्यादि। चूल्हे या ओवन के जगह आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों का दावा नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews