Health Tips : बढ़ती उम्र को रोक देगा ये एनर्जेटिक जूस, हमेशा रहेंगी जवां

Tips To Look Young

Tips to Look Young Hindi: बढ़ती उम्र के साथ हर कोई उम्र संबंधी परेशानियों का सामना करता है। चेहरे पर झुर्रियों का आना या फिर स्किन का डल होना यह ऐसी ही कुछ समस्याएं हैं, जो हर महिला एक उम्र के बाद अपने जीवन में देखती है। लेकिन बॉलीवुड की हसीनाओं की बात की जाए तो आज भी कुछ ऐसी एक्ट्रेस मौजूद है जो उम्र बढ़ने के बावजूद भी जवान नजर आती हैं। रेखा का नाम भी ऐसी ही एक्ट्रेस में शामिल है।

अगर आप भी बढ़ती उम्र में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आपकी डाइट बेहतरीन हो। खाने पीने की चीजों के साथ हमारे डेली रूटीन का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि आपको अपने खाने-पीने की डाइट किस तरह से रखनी चाहिए ताकि बढ़ती उम्र में भी आपकी स्किन यंग बनी रहे। खासकर आपको सफेद पेठे के उपाय बताते हैं जो बहुत फायदेमंद हैं।

सफेद पेठे के पोषण

पेठा आयरन, कैलशियम विटामिन बी, जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हमारी स्किन और शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

जूस थामेगा उम्र

सफेद पेठे का जूस बहुत ही फायदेमंद है इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और विटामिन ई और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर यह जो इस समय से पहले बूढ़ा होने से व्यक्ति के शरीर को रोकता है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स मिलता है जो काफी फायदेमंद है।

एनर्जी होगी हाई

कैल्शियम, जिंक, रिबोफ्लाविन, थियामिन, जिंक और फॉस्फोरस से भरपूर वेद पेठा थकान दूर करता है और इससे शरीर की एनर्जी बनी रहती है।

वजन होगा कम

सफेद पेठे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी का स्तर इसमें कम होता है जिससे वजन कम होता है। पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह शरीर के वजन को तेजी से कम करता है।

कब्ज से मुक्ति

पेठे में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है जो शरीर में बनने वाले अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाता है। इससे कब्ज, बवासीर जैसी समस्या नहीं होती है और एसिडिटी की समस्या भी दूर रहती है। कुलमिलाकर ये पेट के लिए लाभकारी है।

इस समय करें उपयोग

अगर आप भी पेठे का जूस अपने डेली रूटीन में शामिल कर खुद को स्वस्थ्य और जवां बनाना चाहती हैं तो इस सुबह खाली पेट इस्तेमाल करें। पेठा बाजार में आसानी से मिल जाता है और इसका जूस भी उपलब्ध है। अपनी सुविधा के अनुसार इसे बाजार से लाकर या घर में जूस बनाकर डाइट में शामिल करें तो हमेशा जवां बने रहें।

(Disclaimer- यहां बताई गई जानकारी महज एक सामान्य जानकारी है। यह किसी भी योग्य चिकित्सक द्वारा दिया गया परामर्श नहीं है। उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें। MP Breaking News इस जानकारी को जिम्मेदारी नहीं लेता है।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews