Tomato Alternatives: टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जी बनाने में करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल, बढ़ जाएगा स्वाद

Tomato Alternatives: टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जी बनाने में करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल, बढ़ जाएगा स्वाद

Tomato Alternatives: कुछ महीनों से टमाटर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बारिश और खराब मौसम के कारण देश के कई स्थानों पर इसकी कीमत 250 रुपये के पार पहुंच चुकी है। बढ़ती महंगाई का असर घर की रसोई पर पड़ रहा है। कई लोगों ने तो टमाटर खरीदना ही बंद कर दिया। ऐसे में सोचने वाली बात यह है की टमाटर के बिना सब्जी का स्वाद बरकरार कैसे रखा जाए? आपके इसी समस्या का हल हम बताने जा रहे हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसका इस्तेमाल टमाटर की जगह किया जा सकता है।

इमली


आप टमाटर के जगह इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इमली का खट्टा पानी सब्जी का टेस्ट बढ़ा सकता है। चटनी के लिए यह बेहतर विकल्प माना जाता है।

कच्चा आम


टमाटर के जगह आप खट्टे-मीठे कच्चे आम का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसे थोड़ा ज्यादा पकाना पड़ता है। लेकिन यह खाने के स्वाद को बढ़ा देता है।

कद्दू


कद्दू (Pumpkin) भी टमाटर की तरह मीठा होता है। कुकिंग के दौरान आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फिलहाल मार्केट में कद्दू की कीमत टमाटर के मुकाबले काफी कम है।

आंवला


आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह दिखने में टमाटर से काफी अलग होता है, लेकिन इसका दोनों का स्वाद काफी हद्द तक मिलता-जुलता होता है। सब्जी बनाते वक्त आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही


टमाटर की जगह दही का इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। दही आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकता है। साथ ही यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कुकिंग के दौरान दही का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छे से मिक्स करना होता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews