गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग और टैनिंग फ्री रखेगा ये फेसपैक, घर पर आसानी से करें तैयार

गर्मियों का मौसम अपने साथ सिलसिला की धूप लेकर आता है। इससे टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। चलिए हम आपको एक ऐसा फेस पैक बताते हैं जो आपकी इस समस्या को दूर करने का काम करेगा।
Tomato Strawberry Face Pack

गर्मियों की चिलचिलाती हुई धूप और झुलसा देने वाला मौसम हर किसी को परेशान कर देता है। यह एक ऐसा मौसम है जिसकी वजह से चेहरे की ही नहीं बल्कि बॉडी की स्किन भी टैन हो जाती है। धूप और प्रदूषण इतना ज्यादा होता है कि त्वचा की चमक और निखार पूरी तरह से खत्म हो जाता है।

मौसम की वजह से खराब होती स्किन को बचाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। कोई महंगा सनस्क्रीन लगता है तो कोई टैनिंग रिपेयर क्रीम का उपयोग करता है। इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होने की वजह से कई बार त्वचा ठीक होने की जगह ज्यादा डैमेज और ड्राई हो जाती है। इसी परेशानी से आपको बचाने के लिए हम एक होममेड फेसपैक की जानकारी लेकर आए है। आप घर बैठे बहुत ही आसान तरीके से नेचुरल फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल टमाटर, गुलाब जल, अनार, स्ट्रॉबेरी और बेसन की जरूरत पड़ेगी।

स्किन के लिए टोमैटो स्ट्रॉबेरी फेसपैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए सारी चीज आपको आपके घर में आसानी से मिल जाएगी। यह बेहतरीन फेस पैक है क्योंकि इसके अंदर जिन चीजों का उपयोग हो रहा है, वो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है। टमाटर और स्ट्रॉबेरी ऐसी चीज है जो सनबर्न को ठीक करते हैं। अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो उम्र के असर को धीमा करता है। गुलाब जल से चेहरे पर ताजगी आती है और ठंडक का एहसास होता है। इन चीजों से बनाया गया फेस पैक आपकी त्वचा को गर्मियों में बिल्कुल सॉफ्ट और चमकदार बनाए रखने का काम करेगा। चलिए जान लेते हैं कि इसे कैसे बनाना है और किस तरह से उपयोग करना है।

फेसपैक की सामग्री

फेस पैक बनाने के लिए दो बड़े चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच टमाटर का पल्प, एक बड़ा चम्मच अनार का जूस, दो पिसी हुई स्ट्रॉबेरी और जरूरत के अनुसार गुलाब जल लगेगा।

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आपको एक कांच की कटोरी में बेसन लेना होगा और उसमें टमाटर का ताजा पल्प और पीसी हुई स्ट्रॉबेरी मिलानी होगी।
  • अब इसमें अनार का जूस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को लगाने लायक और चिकना बनाने के लिए आपको इसमें गुलाब जल मिलाना होगा।
  • इसे तब तक अच्छी तरह से मिलाते रहें जब तक एक स्मूथ पेस्ट बनकर तैयार ना हो जाए।

कैसे करें इस्तेमाल

  • फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • अब उंगली या फिर ब्रश की मदद से इस चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से समान परत में अप्लाई कर लें।
  • अब आपको 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने देना है।
  • जब यह सूख जाएगा तो अपने हाथों को गीला कर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अगर आप टैनिंग से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews