दोस्तों के साथ अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट 3 डेस्टिनेशन, हर पल बनेगा यादगार

Travel: अक्टूबर में दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।
Travel

Travel: घूमने-फिरने का शौक लगभग सभी को होता है। यह न सिर्फ एक शौक है बल्कि हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। इसकी मदद से हम नई जगहों, संस्कृतियों और लोगों से मिलते हैं। लेकिन हर सफर का मजा दोगुना हो जाता है जब हमारे करीबी दोस्त या परिवार वाले हमारे साथ हो।

अगर आप भी अपने करीबी दोस्तों या फिर परिवार वालों के साथ अक्टूबर के महीने में कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि अक्टूबर के महीने में आप अपने दोस्तों के साथ कहां-कहां घूमने जा सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

मुनस्यारी (Munsiari)

हिमाचल की गोद में बसा मुनस्यारी एक ऐसा शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट जगह साबित हो सकता है। जो लोग भीड़भाड़ की दुनिया से कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। यहां की खूबसूरती देखने लायक है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झीलें हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ खूब इंजॉय कर सकते हैं।

रिकांग पिओ (Reckong Peo)

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में छिपा रिकांग पिओ एक ऐसा अनदेखा खजाना है, जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक छोटा सा कस्बा है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस कस्बे का नजारा मन को मोह लेता है। दोस्तों के साथ यहां आकर आप न सिर्फ शांत वातावरण में कुछ हसीन पल बिता सकते हैं, बल्कि इन खूबसूरत वादियों में ट्रैकिंग, कैंपिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटी या गेम्स भी खेल सकते हैं।

चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)

राजस्थान के शानदार संस्कृति और इतिहास को नजदीक से देखने के लिए चित्तौड़गढ़ एक बेहतरीन जगह है। भीड़भाड़ की दुनिया से दूर चित्तौड़गढ़ एक शांत और शाही अनुभव प्रदान करता है। यहां आप प्राचीन किलों, महलों और मंदिरों की यात्रा कर सकते हैं। अगर आपको इतिहास जानना पसंद है तो चित्तौड़गढ़ में आप राजपूतों की वीरता और बलिदान से जुड़े इतिहास के बारे में जान सकते हैं। वहीं अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो आप यहां डिजर्ट सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews