जोधपुर के पास छिपी हुई हैं यह खूबसूरत जगहें, विंटर वेकेशन में जरूर करें एक्सप्लोर

Travel: जोधपुर, जो राजस्थान का एक प्रमुख शहर है, अपनी ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विविधता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन इस खूबसूरत शहर के आसपास भी कुछ छिपी हुई जगहें ऐसी है, जो अपनी सुंदरता, शांति के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें बहुत कम लोग ही जानते हैं।
Travel

Travel: देश के पश्चिमी भाग में स्थित राजस्थान अपनी खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां के ऐतिहासिक किलों, महलों, झीलों, और मंदिरों को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं।

इसी राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल जोधपुर जिसे ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है, पर्यटकों के बीच खास लोकप्रिय है। जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन और जसवंत थड़ा जैसे ऐतिहासिक स्थल न केवल यहां की धरोहर को दर्शाते हैं, बल्कि यह राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को भी उजागर करते हैं।

ओसिया सैंड देचू

राजस्थान के ओसिया सैंड देचू, जो थार रेगिस्तान के बीच स्थित है। यह एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यह स्थान खासकर थार डेजर्ट और ऊंट सवारी के लिए प्रसिद्ध है। जहां पर्यटक सुकून और रोमांच दोनों का आनंद लेते हैं। यहां की कैंपिंग साइट्स भी काफी लोकप्रिय है, जहां पर्यटक रात भर रेगिस्तान की ठंडी हवा का अनुभव करते हैं।

पाली

पाली राजस्थान का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है, जिसे पालीवाल ब्राह्मणों का घर माना जाता था। यह शहर मुगलों के हमले से प्रभावित हुआ जिससे यहां के निवासी भाग गए। पाली ना केवल अपनी ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां के बांगड़ म्यूजियम, नवलखा जैन मंदिर और लोडिया तालाब जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के कारण भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षक करते हैं।

गोरम घाट

अगर आप जोधपुर ट्रिप के दौरान शिमला, नैनीताल जैसी ठंडी जगह का अनुभव करना चाहते हैं, तो ऐसे में गोरम घाट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। राजस्थान के राज्य संबंध जिले में स्थित गोरम घाट को राजस्थान का दार्जिलिंग और मेवाड़ का कश्मीर भी कहा जाता है। यहां के हरे भरे पहाड़ और बादलों से ढकी वादियां एक शानदार दृश्य प्रस्तुत करती हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews