नवंबर में इन खूबसूरत जगहों पर बिताएं छुट्टियां, परिवार संग प्लान करें ट्रिप

नवंबर का महीना घूमने के लिए बेहतरीन होता है, जब मौसम सुहावना और हर जगह की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।
Travel

Travel: घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है और जैसे ही समय मिलता है। लोग अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं। यह न केवल शानदार अनुभव होता है बल्कि नई जगहों को देखने और जीवन के तनाव को दूर करने का भी बेहतरीन तरीका होता है।

नवंबर का महीना साल के उन खास महीनों में से एक होता है। जब देश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम बेहद सुहावना हो जाता है। इसके अलावा यह महीना इसलिए भी खास होता है क्योंकि अक्टूबर में दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। सभी लोग अपने-अपने घरों में त्यौहार को मनाने के लिए व्यस्त रहते हैं। अक्टूबर के बाद लोग थोड़ा फ्री रहते हैं, जिससे कि वे नवंबर के महीने में कहीं भी अच्छी तरह से घूमने जा सके।

नवंबर के महीने में घूमने लायक जगह

नवंबर के महीने में ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही कड़ाके की ठंड, जिससे यात्रा का अनुभव और भी आनंददायक हो जाता है। ऐसे समय में परिवार के साथ किसी नई जगह घूमने का मजा दोगुना हो जाता है क्योंकि हल्की-हल्की ठंड और साफ आसमान यात्राओं को और भी यादगार बना देता है। फिर चाहे पहाड़ों की सैर हो, समुद्र किनारे की यात्रा हो या फिर कैसी भी जगह क्यों न हो।

चकराता (Chakrata)

समुद्र तल के लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर बसा चकराता उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में छिपा हुआ एक स्वर्ग है। इसे उत्तराखंड का छिपा हुआ खजाना और मिनी कश्मीर भी कहा जाता है। ब्रिटिश काल में 1886 में अंग्रेजों द्वारा बसाया गया यह हिल स्टेशन प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का अद्भुत मेल है। टॉप, बुधेर केव, देवबन और मोईगाड फॉल जैसी जगह परिवार के साथ घूमने के लिए परफेक्ट है। यहां ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियों का भी मजा लिया जा सकता है।

बाड़मेर (Barmer)

अगर आप नवंबर के महीने में परिवार के साथ शांति और शाही अनुभव की तलाश में है, तो राजस्थान के बाड़मेर का रुख करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां आपको जयपुर, उदयपुर या जैसलमेर जैसी भीड़भाड़ से दूर शाही मेहमान नवाजी और डेजर्ट सफारी का अनोखा अनुभव मिलेगा। बाड़मेर में आप परिवार के साथ बाड़मेर किला, जूना किला, किराडू मंदिर और श्री नाकोडा पार्श्वनाथ जैन मंदिर जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नवंबर का मौसम इस शहर में घूमने के लिए बेहद सुहावना रहता है, जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा यादगार बना देगा।

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

महाबलेश्वर महाराष्ट्र का एक खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो नवंबर में भी पर्यटकों से भरा रहता है यहां की ऊंची पहाड़ियां, हरे-भरे घास के मैदान और झील झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। महाबलेश्वर न केवल अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बल्कि ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। परिवार के साथ यहां आकर आप एडवेंचर और मस्ती से भरपूर समय बिता सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews