Bahubali के इस शूटिंग लोकेशन पर लाखों लोग करते हैं हर साल सैर, आपको भी जरूर करना चाहिए एक्सप्लोर

बाहुबली के इस शानदार शूटिंग लोकेशन पर हर साल लाखों पर्यटक सैर करने आते हैं। इस अद्भुत जगह की खूबसूरती और इतिहास ने इसे एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना दिया है।
Travel

Travel: जब भी हम कोई भी फिल्म देखते हैं, तो फिल्मों में दिखाई जाने वाली लोकेशन हमें बहुत पसंद होती है, हम अक्सर सोचा करते हैं, कि हम भी एक बार ऐसी लोकेशन पर जरूर जाएंगे। क्या आप लोगों ने बाहुबली फिल्म देखी है? अगर देखी होगी तो आपको ध्यान होगा कि उसमें बहुत ही सुंदर और बड़ा वॉटरफॉल दिखाया गया है।

साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म बाहुबली आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। फिल्म की कहानी जितनी शानदार थी, उतनी ही दिलचस्प शूटिंग लोकेशन थी। क्या आप जानते हैं कि आखिर यह लोकेशन कहां की है और आप यहां कैसे जा सकते हैं, अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बाहुबली फिल्म की शूटिंग वाली कुछ खास लोकेशन के बारे में बताते हैं जहां पर जाकर आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

एथिरापल्ली वॉटरफॉल

फिल्म में दिखाया जाने वाला झरना त्रिशूर जिले के चालकुडी तालुक में स्थित एथिरापल्ली वॉटरफॉल है, इसे केरल का सबसे बड़ा झरना माना जाता है। यह समुद्र तल से 80 फीट ऊंचा है और 330 फीट चौड़ा है। बाहुबली में प्रभास का शिवलिंग उठाकर चलने वाला सीन है, वह इसी झरने का है। यह झरना बहुत ही सुंदर है और यह हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है।

एथिरापल्ली वॉटरफॉल, तक पहुंचने के लिए सबसे पास जो रेलवे स्टेशन वह चालकुडी है, जो लगभग 30 किलोमीटर दूर है। आप चालकुडी से बस या फिर टैक्सी के जरिए वाटरफॉल तक पहुंच सकते हैं। अगर आप कोच्चि या त्रिशूर से वॉटरफॉल तक जाना चाहते हैं तो यह आपको कम से कम 60 से 70 किलोमीटर पड़ेगा।

वजाचल वॉटरफॉल्स

वजाचल वॉटरफॉल्स, एथरापल्ली झरने से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, एथरापल्ली झरना देखने के बाद आप वजाचल वॉटरफॉल भी घूम सकते हैं। यह झरना शोलायर जंगलों के बीच घिरा हुआ है। इसकी खूबसूरती भी एथरापल्ली झरने की तरह ही आकर्षक है।

इस वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको यह जानना होगा कि यह त्रिशूर बस स्टैंड से कितना पास है। त्रिशूर बस स्टैंड से यह 32 किलोमीटर दूर है। इस झरने को देखने का समय सुबह 8 से शाम के 6 तक का है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews