दिल्ली से कुछ घंटे की दूरी पर ही बसी है यह खूबसूरत जगहें, सर्दियों में अपने वीकेंड को बनाए यादगार

Travel: दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त दिनचर्या से अगर आप भी थोड़ी राहत चाहते हैं, तो वीकेंड पर आसपास की खूबसूरत जगहों की सैर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दिल्ली से कुछ ही घंटे की दूरी पर ऐसी कई जगहें हैं, जो न केवल प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं, बल्कि शांति और सुकून का एहसास भी कराती हैं।
Travel

Travel: सर्दियों का मौसम अपने साथ खास अनुभव लेकर आता है। ठंडी हवाओं और हल्की धूप के बीच घूमने का मजा ही अलग होता है। अगर आप व्यस्त शेड्यूल के कारण लंबी छुट्टियां नहीं ले पा रहे हैं, तो वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ पास की खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकते हैं। सर्दी के मौसम में भारत में कई ऐसी आकर्षक जगह है, जहां ठंड के मौसम में प्रकृति की अद्भुत सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है।

अगर आप दिल्ली एनसीआर के आसपास वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन जगह के बारे में बताएंगे, जो दिल्ली से मात्र चार घंटे की दूरी पर स्थित है। इन जगहों पर जाकर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यादगार और खास वीकेंड बिता सकते हैं। यहां की खूबसूरती और शांति आपको सुकून का अहसास कराएगी।

तिजारा फोर्ट

दिल्ली से करीब तीन-चार घंटे की दूरी पर स्थित तिजारा फोर्ट उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो वीकेंड पर भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून की तलाश में है। सर्दियों के मौसम में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भी मनमोहक हो जाता है। तिजारा फोर्ट की ऐतिहासिक वास्तुकला, हरियाली से गिरा वातावरण और फोर्ट के भीतर बने रानी महल और मर्दाना महल इसकी खासियत है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि मर्दाना महल को पुरुष कलाकारों ने और रानी महल को महिला कलाकारों ने सजाया था।

अलवर

दिल्ली से सिर्फ तीन-चार घंटे की दूरी पर स्थित अलवर, इतिहास, प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम है। यहां घूमने के लिए बाला किला सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य और भानगढ़ किला जैसी ऐतिहासिक जगह है। इसके अलावा पैलेस संग्रहालय, मूसी महारानी की छतरी, और फतेह जंग गुबंद जैसे आकर्षण भी देखने लायक है।

सिलीसेढ़ झील और महल में आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं, जबकि विजय मंदिर पैलेस और नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर अपनी यात्रा को और भी खास बना सकते हैं। अलवर वीकेंड पर दोस्तों और परिवार के साथ एक यादगार समय बिताने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews