फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश लुक देंगे ये ट्रेंडी ब्लाउज, साड़ी के साथ ऐसे करें स्टाइल

साड़ी की सुंदरता केवल उस पर की गई प्रिंट या डिजाइन से नहीं बल्कि उसके साथ पहने गए ब्लाउज की वजह से निखर कर सामने आती है। चलिए हम आपको कुछ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन बता देते हैं।
Trendy blouse

गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। 10 दिन का यह उत्सव भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन अब एक के बाद एक त्यौहार आएंगे। त्योहारों के मौके पर हर किसी को एथनिक वेयर पहनना बहुत अच्छा लगता है। दरअसल, ट्रेडीशनल आउटफिट हमें ब्यूटीफुल लुक देने का काम करते हैं और त्योहारों के मौके पर सुंदर नजर आते हैं।

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। इसे पहन कर आप एकदम ग्रेसफुल लुक हासिल कर सकते हैं। वैसे साड़ी में अगर खूबसूरत नजर आना है तो इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी है कि आप इसे किस तरह से स्टाइल कर रहे हैं। यह एक ऐसा आउटफिट है जो आप कैजुअली पहनने के साथ-साथ ऑफिस या फिर पार्टी में भी पहन सकती हैं। फेस्टिवल सीजन के लुक को खास बनाना चाहती हैं तो इन साड़ियों के साथ के ब्लाउज के डिजाइन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ब्लाउज अगर अच्छा रहता है तो सिंपल साड़ी भी सुंदर लगती है।

खूबसूरत हो ब्लाउज (Trendy Blouse)

अगर आप अपनी साड़ी लुक को सुंदर बनाना चाहते हैं तो ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। यह एक्सपेरिमेंट आपका पूरा लुक बदल कर रख देगा। हॉल्टर नेक ब्लाउज हो या फिर सीक्वेंस स्टाइल का ब्लाउज सब कुछ आपको पार्टी रेडी लुक देगा। फेस्टिव सीजन में अगर आपका भी मन साड़ी पहनने का हो ही गया है तो चलिए हम आपको ब्लाउज के कुछ डिजाइंस बताते हैं।

स्लीवलेस ब्लाउज

स्लीवलेस ब्लाउज पहनने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। ग्रेसफुल या फिर बोल्ड जिस तरह की पसंद है आप उस तरह से इसे स्टाइल कर सकते हैं। इस तरह के ब्लाउज लाइटवेट शिफॉन या प्रिंटेड साड़ी के साथ सुंदर लगेंगे। इतना याद रखें कि अगर इस तरह के ब्लाउज में आप हाई नेक स्टाइल बनवा रहे हैं तो गले में कुछ भी पहनने की जरूरत नहीं है आपको केवल इयररिंग पहननी होगी।

रफल स्लीव्स ब्लाउज

अगर आपको अपना लुक ड्रैमेटिक बनाना है तो रफल स्लीव्स एक बेस्ट ऑप्शन है। इसे शिफाॅन या जॉर्जेट की साड़ी के साथ आसानी से पहना जा सकता है। यह आपको पूरी तरह से फेस्टिवल वाइब्स देने वाला है।

ट्यूब ब्लाउज

अगर आपको बोल्ड और ग्लैमरस लुक चाहिए तो फेस्टिवल सीजन में आप ट्यूब ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसमें सीक्वेंस और एंब्रॉयडरी हर तरह का स्टाइल मिल जाएगा। प्लेन सिल्क साड़ी के साथ पहना गया यह ब्लाउज आपको बहुत ही शानदार लुक देगा। इसे सुंदर बनाने के लिए आप नेकपीस पहन सकते हैं। अगर चोकर पहनेगी तो बेस्ट रहेगा।

जैकेट स्टाइल ब्लाउज

इन दिनों जैकेट स्टाइल साड़ी का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस फेस्टिवल सीजन में अगर आपको भी नया अंदाज चाहिए तो इस तरह की साड़ी बेस्ट रहेगी। यह तरह से इंडो वेस्टर्न लुक होता है जो आपको भीड़ में अलग बनाने का काम करेगा। सिल्क या ब्रोकेड साड़ियों के साथ भी जैकेट स्टाइल ब्लाउज पहना जा सकता है।

सीक्वेंस ब्लाउज

सीक्वेंस स्टाइल ब्लाउज आपके लोक को एकदम शानदार बना देगा। अगर आप इसे किसी प्लेन जॉर्जेट साड़ी के साथ भी पहन लेंगे तो वह डिजाइनर नजर आएगी। यह ब्लाउज होता ही ऐसा है कि किसी और हैवी चीज की जरूरत नहीं रहती। आप चाहे तो केवल इयररिंग पहन कर मिनिमम ज्वेलरी लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews