सर्दी में पिंपल्स की वजह से चेहरा हो गया है बेकार, करें इन दो चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी हेल्दी स्किन

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम बहुत लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है, तो वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानियां भी लेकर आता है, क्योंकि इस मौसम में स्किन और बालों से संबंधित समस्याएं होने लगती है। हवा में नमी की कमी के कारण त्वचा पर बुरा असर पड़ता है, जिस वजह से कई लोगों के चेहरे पर पिंपल्स नजर आते हैं।
Winter Skin Care

Winter Skin Care: बहुत लोगों को सर्दियों का मौसम पसंद होता है, क्योंकि यह मौसम बहुत ही सुहावना मौसम होता है लेकिन यह मौसम कितना भी अच्छा क्यों ना हो त्वचा और बालों के लिए कई प्रकार की समस्याएं लेकर आता है। हवा में नमी की कमी के कारण त्वचा रूखी रूखी नजर आने लगती है।

इस मौसम में त्वचा के पोर्स बंद होने लगते हैं, जिस वजह से कई लोगों को पिंपल और एक्ने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। सर्दियों के मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है, कई लोग त्वचा की देखभाल को नजरअंदाज करते हैं जिस वजह से चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि अगर आपको सर्दियों के मौसम में भी पिंपल्स हो रहे हैं, तो आप क्या कर सकते हैं।

घरेलू फेस पैक (Homemade face pack)

अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, यह प्रोडक्ट सर्दियों के मौसम में त्वचा को तंदुरुस्त और स्वस्थ बनाए रखने का दावा करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह प्रोडक्ट सूट कर पाते हैं। ऐसे में आपको घरेलू नुस्खा जरूर अपनाना चाहिए।

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है, सिर्फ एक साधारण और असरदार फेस पैक तैयार करना है। इस फेस पैक को इस्तेमाल करने के लिए चावल का पानी, मुल्तानी मिट्टी, टी ट्री ऑयल की जरूरत लगती है।

कैसे तैयार करें फेस पैक

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल के पानी को उबालकर छान लें। फिर इस पानी में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और साथ ही साथ कुछ बूंद टी ट्री ऑयल की भी मिलाएं। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। यह पेस्ट त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, इसको लगाने से पिंपल भी खत्म हो जाते हैं।

नीम का पानी भी असरदार

इसके अलावा आप नीम का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं यह भी पिंपल को दूर करने में मददगार साबित होता है। नीम का पानी एक बहुत ही सरल और प्रभावी उपाय है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कुछ ताजी नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से पानी में उबाल लें। उबले हुए पानी को ठंडा होने दें और फिर एक स्प्रे बोतल में छान लें। दिन में कम से कम तीन बार चेहरे पर इस पानी से स्प्रे करें। नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews