सर्दियों में स्किन को निखारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका, हर कोई मांगेगा टिप्स

सर्दियों में त्वचा को निखारना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ आसान और असरदार तरीकों से आप इसे चमकदार बना सकते हैं. अगर आपकी त्वचा सूखी या मुरझाई लग रही है, तो फिक्र करने की जरूरत नहीं. हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आपकी त्वचा सर्दी में भी स्वस्थ और सुंदर रहेगी.
Skin Care

Skin Care: त्वचा संबंधित समस्याओं की वजह से ना सिर्फ़ हमारी चेहरे की सुंदरता कम होती हैं बल्कि हमारा आत्मविश्वास भी कम हो जाता है. जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे वैसे त्वचा सम्बंधित समस्या भी उत्पन्न होने लगती है.

सभी लोगों की त्वचा अलग-अलग होती हैं. कुछ लोगों को मौसम बदलने का असर त्वचा पर नहीं पड़ता है, वही मौसम बदलते ही कुछ लोगों की त्वचा हद से ज़्यादा ख़राब होने लगती है. त्वचा संबंधित समस्याओं में डार्कनेस , पिगमेंटेशन , झुर्रियां , फ़ाइन लाइंस आदि बेहद ही आम है.

बदलते मौसम में कैसे रखें त्वचा का ख्याल (Skin Care)

एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में त्वचा को डिटॉक्सीफाई करना बहुत ही ज़रूरी हो जाता है. क्योंकि इस मौसम में त्वचा पर डेड स्किन की परत जमा हो जाती है और स्किन पोर्स में डस्ट पार्टिकल की वजह से पिंपल्स और ड्राइनेस बढ़ने लगती है. ऐसे में उन चीज़ों को स्किन केयर में शामिल करना ज़रूरी हो जाता है , जो त्वचा को साफ़ करने में मदद करते हो.

न खाएं शक़्कर

अगर आपको मीठा खाने का बहुत शौक़ है और आप हर चीज़ में शक्कर डालना पसंद करते हैं तो आज ही सतर्क और सावधान हो जाएं. शक्कर सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं यह बात तो हम सभी जानते हैं , लेकिन क्या आप जानते हैं कि शक्कर त्वचा के लिए भी अच्छी नहीं होती है. ज़्यादा शक्कर का सेवन करने से एजिंग स्पॉट्स , फ़ाइन लाइंस भी बढ़ सकते हैं. सुबह उठते ही गुनगुने पानी में निम्बू डालकर पीने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है.

सही क्लींजर का करें इस्तेमाल

त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने के लिए सही क्लींजर का इस्तेमाल करना भी बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है. सल्फेट फ़्री क्लींजर का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है यह त्वचा को गहराई से साफ़ करता है, और पोर्स में जमी गंदगी को भी निकाल देता है.

हाइड्रेट रखें

त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी होता है. रोज़ाना दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी ज़रूर पीएँ. इसके अलावा आप उन सीरम और ओवरनाइट क्रीम का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को हाइड्रेशन पहुँचाते हो.

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

बहुत लोगों को यह ग़लतफ़हमी रहती है कि ठंड के मौसम में सनस्क्रीन लगाने की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन ऐसा नहीं है ठंड के मौसम में भी सूरज की किरणें त्वचा को नुक़सान पहुँचा सकती है इसलिए मौसम चाहे कैसा भी क्यों न हो घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन ज़रूर लगाए.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews