करवा चौथ पर ट्राई करें चूड़ियों की ये खूबसूरत डिजाइन, मिलेगा परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक

Karwa Chauth Bangles

Karwa Chauth Bangles: करवा चौथ का त्योहार हर महिला के लिए बहुत खास होता है। सुहागन औरतें इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। महिलाएं इस दिन अपनी साज सज्जा पर भी विशेष ध्यान देती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। साड़ी और इंडियन ट्रेडीशनल आउटफिट के अलावा चूड़ियां भी महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा होती है। चलिए आज आपको करवा चौथ पर पहनने के लिए कुछ शानदार चूड़ियों की आईडिया देते हैं।

कांच की चूड़ियां

जब आप मार्केट जाएंगी तो आपको कांच की चूड़ियों की कई सारी वैरायटी मिल जाएगी। आप फेस्टिवल पर जिस रंग के कपड़े पहनने वाली है उससे मिलती-जुलती चूड़ी बाजार से खरीद सकती है। कांच की इन खूबसूरत चूड़ियों को आप डिजाइनर बैंगल्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

लाह की चूड़ियां

लाह की चूड़ियां सुहागन महिलाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। हर महिला के चूड़ी कलेक्शन में इनके सेट देखने को जरूर मिलते हैं। करवा चौथ पर स्पेशल लुक चाहती हैं तो आप डिफरेंट कलर के लाह के चूड़े का सेट पहन सकती हैं।

मल्टीकलर चूड़ियां

आप थोड़ा फैशनेबल और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो करवा चौथ पर कई सारी अलग-अलग रंगों की चूड़ियों की सहायता से मल्टी कलर चूड़ी सेट तैयार कर सकती हैं। इन चूड़ियों के आसपास आप हैवी वर्क वाले बैंगल्स लगा सकती हैं जो खूबसूरत लगेंगे।

स्टोन वर्क चूड़ियां

अगर आप करवा चौथ लुक को रिच बनाना चाहती हैं तो खूबसूरत स्टोन वर्क की चूड़ियां पहन सकती हैं। अगर आप इस तरह की चूड़ियों का चुनाव कर रही हैं तो इसके साथ सिल्क साड़ी कैरी करें, ये बहुत खूबसूरत लगेगी।

राजस्थानी चूड़ा

करवा चौथ के मौके पर राजस्थानी चूड़ा सेट बहुत सी महिलाओं को पसंद आता है। इसे आप अपने कपड़ों के कलर के हिसाब से चुन सकती हैं, यह आपको रॉयल लुक देगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews