Winter Breakfast: सर्दियों में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी नाश्ते, सिर्फ 10 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार

Winter Breakfast: सर्दियों में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी नाश्ते, सिर्फ 10 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार

Winter Breakfast : इन दिनों हार्ड कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बिस्तर से बाहर निकलने का मन नहीं करता लेकिन डेली रूटीन के अनुसार सुबह उठकर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाना पड़ता है। जिसके लिए नाश्ता भी तैयार करना पड़ता है। सर्दी के मौसम में सुबह उठने में अक्सर देरी हो जाती है। ऐसे में हेल्दी नाश्ता तैयार करना बहुत मुश्किल होता है। यदि आप बेटर ऑप्शंस देख रहे हैं, तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट के बारे में बताने वाले हैं जोकि मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है।

मसाला ओट्स

यदि सुबह उठने में आपको देरी हो गई है और आपके स्कूल, कॉलेज या फिर ऑफिस के लिए निकलना भी है, तो आप मसाला ओट्स ट्राई करें जोकि हेल्दी होने के साथ ही टेस्टी भी होता है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गरम करें। जिसके बाद उसमें ओट्स डालें और उबलने दें।ओट्स उबलने पर उसमें टमाटर, प्याज, गाजर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें। फिर धीमी आंच पर ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।

उपमा

उपमा सबसे जल्दी बनकर तैयार होने वाला नाश्ता है जोकि खाने में हेल्दी होने के साथ ही बहुत स्वादिष्ट भी होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको सूजी को घी में भूनकर अलग रख देना होगा। अब इसमें सब्जी मूंगफली डालकर फ्राई कर लें और फिर उसमें पानी डालकर उसे गाढ़ा होने तक पका लें। अंत में कड़ी पत्ता डाल दें। अब आपका उपमा बनकर रेडी है।

चिया सीड्स हलवा

सुबह उठने में लेट हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। फटाफट एक कढ़ाई में दूध गरम कर उसमें चिया बीज डालकर उसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद शहद को दूध में मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अब आपका हेल्दी चिया सीड्स का हलवा तैयार है। यह खाने में बहुत टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews