गर्मियों में ट्राई करें लिपस्टिक के ये ट्रेंडी शेड्स, मेकअप लगेगा फ्रेश और ग्लोइंग

अगर आप भी सोच रही हैं कि गर्मियों में कौन से लिपस्टिक शेड्स लगाएं ताकि लुक निखर कर आए, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस सीजन में कुछ खास ट्रेंडी शेड्स हैं जो न सिर्फ आपके मेकअप को फ्रेश बनाएंगे बल्कि पूरे फेस को ब्राइट लुक देंगे।
Lip Shades

गर्मी का मौसम आते ही कपड़ों से लेकर मेकअप तक सब कुछ बदलने की ज़रूरत होती है। जैसे हम गर्मियों में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करते हैं वैसे ही मेकअप में भी ताज़गी और फ्रेशनेस लाने की ज़रूरत होती है। ख़ासकर लिपस्टिक कलर का सही चुनाव बहुत ज़रूरी होता है।

वैसे तो मार्केट में लिपस्टिक के हज़ारों शेड्स मिलते हैं, लेकिन गर्मियों के लिए कुछ ख़ास कलर बेस्ट माने जाते हैं। ऐसे शेड (Trendy Lipstick Shades) से जो चेहरे पर ताज़गी लाए और गर्मी में भी हैवी फ़ील ना दें। अगर आप भी कन्फ्यूज रहते हैं की गर्मियों के दिनों में किस तरह के कलर अच्छे रहेंगे, तो यह आर्टिकल बिलकुल आपके लिए हैं।

गर्मियों के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स

कोरल शेड्स

कोरल यानी ऑरेंज और पिंक का मिक्स शेड गर्मियों के लिए परफेक्ट होता है। यह कलर चेहरे को फ्रेशनेस देता है और हर स्किन टोन पर जंचता है। खास बात ये है कि कोरल शेड डे टाइम पार्टी या ऑफिस दोनों के लिए एकदम सही चॉइस है।

न्यूड पिंक

अगर आप बहुत लाउड कलर्स से बचना चाहती हैं तो न्यूड पिंक शेड ट्राई करें। यह लुक को नेचुरल बनाता है और समर ड्रेसिंग के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। न्यूड पिंक लिपस्टिक हर तरह के आउटफिट पर जंचती है, फिर चाहे वह वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल।

पिच शेड्स

पिच कलर भी गर्मियों में काफी पॉपुलर है। यह स्किन को ब्राइट और यंग दिखाता है। पिच शेड लिपस्टिक नॉर्मल डे आउटिंग से लेकर ब्रंच पार्टी तक हर जगह फिट बैठती है।

गर्मियों में लिपस्टिक लगाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

हाइड्रेटेड लिप्स: गर्मियों में स्किन की तरह होंठ भी जल्दी ड्राई हो सकते हैं। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं ताकि होंठ सॉफ्ट और स्मूद रहें।

मैट फिनिश लिपस्टिक: गर्मी में मैट फिनिश लिपस्टिक ज्यादा बेहतर रहती है क्योंकि यह ज्यादा देर तक टिकती है और पसीने या गर्मी से जल्दी खराब नहीं होती।

लाइट शेड्स का चुनाव: गर्मियों में हल्के और ब्राइट कलर ज्यादा फ्रेश लुक देते हैं। बहुत गहरे शेड्स चेहरा थका हुआ और गर्म महसूस करा सकते हैं।

टचअप रखना: चाहे ऑफिस मीटिंग हो या कैजुअल आउटिंग, अपने बैग में हमेशा लिपस्टिक का टचअप जरूर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर फ्रेश लुक वापस पा सकें।

गर्मियों के लिए कुछ और शानदार लिपस्टिक ट्रेंड्स

लिप ग्लॉस ट्रेंड: अगर आप थोड़ा ग्लॉसी फिनिश पसंद करती हैं तो समर में लिप ग्लॉस का ट्रेंड भी ट्राई कर सकती हैं। शाइनी और हल्का लुक गर्मियों में बेहद स्टाइलिश लगता है।

टिंटेड लिप बाम: अगर आपको बहुत हैवी फील नहीं चाहिए तो टिंटेड लिप बाम भी एक बढ़िया ऑप्शन है। ये हल्की टिंट के साथ होंठों को मॉइश्चराइज़ भी करते हैं।

सॉफ्ट मटैलिक शेड्स: गर्मियों में हल्के मटैलिक या शिमरी लिपस्टिक भी एक अच्छा एक्सपेरिमेंट हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें बहुत हल्के हाथ से लगाएं ताकि लुक नैचुरल बना रहे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews