तुलसी के पौधे में दिख रहे कीड़े? फ्रिज से निकालें ये 1 चीज, मिनटों में गायब हो जाएंगे मिलीबग

अगर तुलसी के पौधे पर सफेद-सफेद कीड़े यानी मिलीबग का अटैक हो गया है, तो घबराएं नहीं। किचन में रखी एक आम चीज़ आपकी तुलसी को फिर से हरा-भरा बना सकती है। जानिए वो घरेलू उपाय जो बिना केमिकल के असर दिखाएगा।
Tulsi Plant

आप रोज़ तुलसी की पूजा करते हैं, लेकिन अगर उसी तुलसी (Tulsi Plant) पर सफेद रूई जैसे कीड़े दिख जाएं तो दिल दुख जाता है। मिलीबग (Mealybugs) नाम के ये कीड़े तुलसी की जड़ों और पत्तियों को खोखला कर देते हैं। मगर हैरानी की बात यह है कि इसका इलाज आपके फ्रिज में ही रखा है। इस आसान घरेलू नुस्खे से आप बिना किसी खर्च के तुलसी को कीड़ों से बचा सकते हैं।

तुलसी के पौधे पर जब सफेद, सूती-सूती सी चीजें नजर आने लगें, तो समझ जाइए कि मिलीबग्स ने अटैक कर दिया है। ये कीड़े नमी वाली जगहों में पनपते हैं और पत्तियों से रस चूसते हैं, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स और घरेलू बागवानी करने वालों के मुताबिक, दही या मट्ठा (बटरमिल्क) इस समस्या का सबसे सस्ता और असरदार इलाज है। मट्ठे में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स मिलीबग्स को मारने में मदद करते हैं।

दही या मट्ठा कैसे करें इस्तेमाल

दही या मट्ठे को तुलसी पर सीधे नहीं डालना है। सबसे पहले 1 कप ताजा मट्ठा लें (या दही को पानी में फेंटकर पतला कर लें)। अब इसे स्प्रे बोतल में भरें। अगर स्प्रे नहीं है, तो सूती कपड़े को मट्ठे में भिगोकर पौधे की पत्तियों और तनों पर हल्के हाथ से रगड़ें। इस प्रक्रिया को 2–3 दिन तक दोहराएं। कुछ ही समय में सफेद कीड़े गायब हो जाएंगे और तुलसी फिर से ताजगी से भर उठेगी।

तुलसी की देखभाल में और क्या रखें ध्यान?

तुलसी को मिलीबग्स से बचाने के लिए साफ-सफाई और धूप सबसे ज़रूरी हैं। कोशिश करें कि पौधा रोज़ कुछ देर के लिए सीधी धूप में रहे। मिट्टी में पानी ज़्यादा न भरने दें क्योंकि नमी से कीड़े बढ़ते हैं। महीने में एक बार तुलसी की हल्की गुड़ाई करें ताकि जड़ें सांस ले सकें। अगर बार-बार कीड़ों का अटैक हो रहा है, तो नीम का तेल या घर का बना हर्बल स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews