Turmeric For Hair: हल्दी में छुपा है लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल, नहीं झड़ेंगे बाल

Turmeric For Hair: हल्दी में छुपा है लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल, नहीं झड़ेंगे बाल

Turmeric For Hair: हल्दी भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा होता है। इसके बिना कई भारतीय पकवान अधूरे हैं। प्राचीन काल से ही ही हल्दी का इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए किया जा रहा है। इसमें एंटीसेप्टिक, करक्यूमिन, एंटीबैक्टीरियल, कैल्शियम, प्रोटी,  कॉपर, आयरन समेत अन्य कई मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। बालों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद माना जाता है।

बालों के लिए हल्दी के फायदे

बालों के लिए हल्दी का इस्तेमाल करने से सफेद बालों से छुटकारा मिलता है। हेयर फॉल की समस्या कम होती है। स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिसे बालों की ग्रोथ तेजी होती है। हल्दी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल लंबे, काले, घने और मजबूत बनते हैं। डैन्ड्रफ से भी छुटकारा मिलता है। आप अलग-अलग तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल

  • हल्दी के तेल (Turmeric Oil) से बालों और सकैल्प की मालिश करें। ऐसा करने बालों की ग्रोथ तेज होगी।
  • हेयर मास्क बनाने के लिए 2-3 चम्मच हल्दी पाउडर को समान मात्रा के ऑलिव ऑयल में मिक्स करें। अब इसमें नींबू का डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर स्कैल्प और बालों में इसे लगाएं। 30 मिनट या 1 घंटे के बाद बालों को धो लें।
  • 1 से 2 चम्मच हल्दी पाउडर, एक कप गर्म शैंपू को अच्छे से मिक्स कर लें। अब गीले बालों और स्कैल्प पर इसे उंगलियों से लगाएं। शैंपू को 10 से 15 मिनट बालों पर छोड़ने के बाद पानी से धो लें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews