इन यूनिक नामों पर करें बिटिया का नामकरण, बहुत प्यारे हैं इनके अर्थ

माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन नाम की तलाश करते हैं। वो ये चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सुंदर और अर्थपूर्ण होना चाहिए। चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत नाम बता देते हैं।
Unique Baby Name

बच्चों का नामकरण माता-पिता के लिए किसी टास्क से काम नहीं होता। दरअसल, सभी यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और बेहतरीन हो इसीलिए बच्चों के आने के पहले से ही उसके लिए नाम की तलाश शुरू हो जाती है। सभी यूनिक और ट्रेडिंग नाम तो चाहते ही हैं लेकिन यह भी सोचते हैं कि वह अर्थ पूर्ण होने चाहिए।

घर में नन्हे मेहमान के आगमन से जहां हर तरफ खुशियां छा जाती है तो वही जिम्मेदारियां का दौर भी शुरू हो जाता है। इनमें से एक जिम्मेदारी बच्चों के लिए सबसे अलग और अर्थपूर्ण नाम ढूंढना भी है। अगर आपके घर में कोई प्यारी बिटिया आई है तो आप उसके लिए नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। आज हम कुछ खूबसूरत नाम की लिस्ट लेकर आए हैं जिन पर आप अपने बच्चों का नामकरण कर सकते हैं। चलिए यह नाम और उनके सुंदर अर्थ देख लेते हैं।

आधृति (Unique Baby Name)

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी प्यारी गुड़िया को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ निष्ठावान व्यक्ति होता है। जो हर काम मेहनत और निष्ठा से करता है उसे यही कहा जाता है।

आरूण्या

यह प्यारा सा नाम भी नन्ही गुड़िया के लिए बेस्ट रहेगा। सूर्य की किरणों को यही कहा जाता है। यह नाम आपके बच्चे के जीवन को खुशियों की रोशनी से भर देगा।

अदिश्री

यह भी एक हटकर नाम है जो बिटिया को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ गरिमा और बरकत होता है।

चंद्रिमा

यह प्यारा सा नाम नन्ही गुड़िया के लिए बेस्ट रहेगा। जो चांद की तरह सरल और सुंदर होता है उसे यही कहा जाता है।

दक्षिता

यह खूबसूरत सा नाम भी आप अपनी नन्ही राजकुमारी को दे सकते हैं। यह भगवान शिव से जुड़ा हुआ नाम है जो आपकी बच्ची के जीवन में सुकून लेकर आएगा।

दर्पिता

अगर कोई बिल्कुल हटकर नाम देना चाहते हैं तो बेटी के लिए यह बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ गर्व और सम्मान होता है।

आनंदी

यह एक बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने राजकुमारी को दे सकते हैं। हमेशा खुश रहने वाला और लोगों को खुशियां देने वाला यही कहलाता है।

कावेरी

यह भी एक सुंदर नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। भारत में इस नाम की एक नदी भी बहती है। यह नाम उसी से प्रेरित है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews