Honey For Weight Loss: तेजी से घटेगा वजन, पिघलने लगी चर्बी, इन 4 तरीकों से करें शहद का सेवन

Honey For Weight Loss: तेजी से घटेगा वजन, पिघलने लगी चर्बी, इन 4 तरीकों से करें शहद का सेवन

Use Of Honey For Weight Loss: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मोटापा सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। वजन कम करने के लिए लोग घंटों भर जिम में वर्कआउट करते हैं और डाइटिंग करते हैं, लेकिन बावजूद इसके वजन घटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। शहद को वजन घटाने के लिए सबसे कारगर उपाय माना जाता है। साथ ही शहद में कई गुण होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। शहद विटामिन बी-6, कार्बोहाइड्रेट, एमिनो एसिड और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर के वजन को कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। यदि इसका इस्तेमाल भी सही तरीके से ना किया जाए तो यह किसी काम का नहीं होता। इन 4 तरीकों से आप शहद का सेवन कर सकते हैं।

गर्म पानी के साथ

शहद का सेवन आप गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। यह सबसे आसान तरीका भी माना जाता है और शरीर के लिए ठीक होता है। यह मेटाबोलिज़्म को सुधारता हैम जिसके कारण वजन कम होने लगता है।

दूध में घोलें शहद

शहद का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं। दूध में शहद को मिलाकर पीने से कई अन्य फायदे भी होते हैं। मेटाबोलिज्म बहुत अच्छा होता है और प्रोटीन की कमी पूरी होती है। एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

नींबू के साथ करें शहद का सेवन

नींबू के रस के साथ शहद का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों के कॉन्बिनेशन को सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है। यह वजन घटाने में बहुत काम का साबित हो सकता है। इससे शरीर की चर्बी कम होने लगती है और वजन घटता है। एक गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से ढेरों फायदे होते हैं।

दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन आएगा काम

शहद और दालचीनी का एक साथ सेवन करने से वजन घटे में काफी मदद मिलती है। दालचीनी कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। वहीं शहद के फायदे गुण पाए जाते हैं। दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है, जो वजन को भी वजन को भी संतुलित रखने में मदद करता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews