Beauty Tips: त्वचा और बालों के लिए प्याज है वरदान, इन 5 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल, दूर होगी ये समस्याएं

Beauty Tips: त्वचा और बालों के लिए प्याज है वरदान, इन 5 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल, दूर होगी ये समस्याएं

Use Of Onion For Beauty: प्याज रसोई का अहम हिस्सा होता है। इसके बिना कई व्यंजन अधूरा माना जाता है। प्याज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के विटामीन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह एंटी-बैक्टिरीयल, एंटी-इंफलेमेटरी, एंटी-सेप्टिक, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई के भरपूर होता है। बालों और त्वचा के लिए प्याज को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल करने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। आप अपने डेली ब्यूटी रूटीन में अलग-अलग तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए ऐसे करें प्याज का इस्तेमाल

  • बालों के लिए प्याज के जूस को बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ तेज होती है। साथ ही हेयरफॉल की समस्या कम होती है। ब्याज के जूस को 30 मिनट तक बालों और सकैल्प में लगाकर रखें और शैम्पू कर लें।
  • प्याज के जूस में एलोवेरा या नारियल तेल मिलाकर हेयर मास्क बनाएं और इसे 30 मिनट तक बालों पर लगाने के बाद शैम्पू करें। ऐसा करने से बालों की शाइन बढ़ती है।

त्वचा के लिए प्याज का इस्तेमाल

  • प्याज का इस्तेमाल करने से पिम्पल की समस्या से छुटकारा मिलता है। प्याज के रस को प्रभावित एरिया पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और चेहरा धो लें।
  • प्याज में एंटी-एजनिंग गुण पाए जाते हैं। योगर्ट के साथ प्याज का जूस मिलाएं। इस मास्क को 15-20 मिनट तक त्वचा पर लगाने के बाद फेस वॉश कर लें।
  • शहद और प्याज के जूस का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे कम होते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews