
लाइफ की भाग दौड़ में खासकर महिलाओं को अपनी स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में वह मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिसका असर कुछ दिनों तक तो जरूर दिखाता है लेकिन बाद में इसका रिएक्शन कुछ और भी हो सकता है। इसलिए आजकल की ज्यादातर महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करती हैं, जिसमें उन्हें एक्स्ट्रा रुपए भी खर्च करने की जरूरत नहीं है और वह घर के पदार्थ से ही अपनी त्वचा का खास ख्याल रख सकती हैं। इसके लिए वह इंटरनेट पर उपलब्ध आर्टिकल्स और वीडियो देखते हैं, जिनमें बताए गए टिप्स को अपनाकर अपने आप को खूबसूरत बनाती हैं।
भारत में सुंदरता का रहस्य हमेशा से ही रसोई में छिपा रहा है, जहां आधुनिक युग में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं। वहीं, हमारे पुराने घरेलू नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं।
मसूर दाल
इन्हीं में से एक मसूर दाल है, जो खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ-साथ स्किन को निखारने का भी काम करता है। इस दाल में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे त्वचा ग्लोइंग, मुलायम और जवां हो जाती है। मसूर दाल में मौजूद विटामिन बी1, आयरन, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एंजाइम्स स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं। ये तत्व त्वचा की गहराई तक सफाई करते हैं, साथ ही नई कोशिकाओं के निर्माण भी करते हैं। ऐसे में यह स्किन के लिए प्राकृतिक क्लींजर, टोनर और स्क्रबर का काम करती है।
आज के समय में जब कैमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं मसूर दाल एक 100% नेचुरल, सस्ता और असरदार ऑप्शन है। यह त्वचा को बाहर से सुंदर बनाने के साथ-साथ अंदर से पोषण देती है। आप इस पैक और स्क्रब घर पर आसानी से बनाकर हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें। इसका आपको चंद दिनों में ही असर दिखने लग जाएगा।
फायदे
- मसूर दाल को हल्के दरदरे पाउडर में पीसकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से त्वचा पर जमी मृत कोशिकाएं हटती हैं और चेहरा तुरंत ताजगी से भर जाता है।
- इसमें मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट स्किन के डार्क पैचेज, टैन और झाइयों को हल्का करते हैं।
- मसूर दाल का पैक एक्स्ट्रा ऑयल को अब्जॉर्ब कर स्किन को मैट लुक देता है।
- यदि इसका डेली यूज किया जाए तो चेहरा पर नेचुरल ग्लो आता है।
ग्लोइंग फेस पैक
- 2 चम्मच मसूर दाल को रातभर पानी में भिगो दें।
- सुबह उसे बारीक पीस लें और उसमें 1 चम्मच दूध व कुछ बूंदें गुलाब जल की डालें।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
एक्सफोलिएटिंग स्क्रब
- सूखी मसूर दाल को मोटा-मोटा पीस लें।
- इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- हल्के हाथों से चेहरे पर गोलाई में 2-3 मिनट तक मसाज करें, फिर धो लें।
दाग-धब्बों और एक्ने के लिए पैक
- मसूर दाल पाउडर में आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
- गुलाब जल डालकर लेप बनाएं और केवल प्रभावित हिस्सों पर लगाएं।
- सूखने पर धो लें।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो इसमें मलाई, दही या नारियल तेल मिलाएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे।
- सेंसिटिव स्किन वाले पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें।
- इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार से ज्यादा न करें।
(Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक मान्यताओं और पारंपरिक नुस्खों पर आधारित है। किसी भी स्किन प्रॉब्लम की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

