घर में बरसेगा धन, पोछे के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें और देखें असर

अगर आप लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और घर में धन टिक नहीं रहा, तो वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में इसका एक आसान और असरदार उपाय बताया गया है.माना जाता है कि पोछे के पानी में सिर्फ दो खास चीजें मिलाने से न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि धन की आवक भी बढ़ती है.
Vastu Tips

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का विशेष महत्व है. वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर घर में किस वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए तक का वर्णन विस्तार से किया गया है. अगर हम जाने अंजाने में कुछ गलतियां करते हैं तो उसे वास्तुदोष लग जाता है और हमें जीवन में तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

अक्सर कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनकी तबियत बार बार ख़राब हो जाती है, घर में भी नकारात्मक वातावरण नहीं चाहता है, घर में परिवार वालों से लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, मेहनत करने के बाद भी ज़्यादा पैसा नहीं मिल पाता है. अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि ये सारी समस्याएँ आपके साथ हो रही है तो इसका मतलब है कि आप वास्तुदोष से घिरे हुए हैं.

पोछे के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी छोटी से बड़ी हर चीज़ों के लिए कुछ न कुछ नियम कायदे बताए गए. आज हम ख़ासतौर पर पोछे से जुड़े नियमों के बारे में जानेंगे, जी हाँ आपको शायद सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन वास्तु शास्त्र में पोंछे को लेकर भी नियम बताए गए हैं, चलिए फिर जान लेते हैं.

नमक मिलाएं

हम सभी अपने घर को साफ़ रखने के लिए पोछा ज़रूर लगाते हैं, अक्सर कई लोग पोछा लगाने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग पोछे के पानी में कुछ ना कुछ चीज़ें ज़रूर मिलाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार पोछा लगाने वाले पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लेना चाहिए, ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है और सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है.

इस बात का खास ध्यान रखें

इसके अलावा वास्तु शास्त्र में ऐसे दिनों के बारे में भी बताया गया है, जब पोछा लगाना शुभ नहीं माना जाता है. ख़ासकर गुरूवार, मंगलवार और रविवार के दिन पानी में नमक डालकर पोछा नहीं लगाना चाहिए. इतने दिनों में नमक डालकर पोछा लगाना उल्टा असर डाल सकता है.

फिटकरी मिलाएं

इसके अलावा अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति मज़बूत करना चाहते हैं तो आपको पोछे कि पानी में फिटकरी ज़रूर मिलाना चाहिए. फिटकरी के पानी से पोछा लगाने से ही आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है साथ ही साथ नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है.

इस बात का रखें खास ध्यान

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने घर के फटे पुराने कपड़े से पोछा लगाते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए. पोछे का कपड़ा हमेशा साफ़ सुथरा होना चाहिए. रोज़ाना पोछे लगाने के बाद कपड़े को धोकर सुखाना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और भक्तों पर धन की वर्षा करती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews