क्या आपके घर में भी नहीं टिकता पैसा? इन दो जगहों पर रखें चांदी का मोर और देखिए मां लक्ष्मी की कृपा कैसे बरसती है

Vastu Tips: चांदी का मोर सिर्फ सजावट की चीज़ नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये घर में धन और सुख-समृद्धि लाने वाला शुभ प्रतीक माना जाता है। जानिए घर में चांदी का मोर कहां और कैसे रखें ताकि मां लक्ष्मी की कृपा और पैसों की बरकत बनी रहे।
Vastu Tips

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख, शांति और धन की कभी कमी न हो। लेकिन बहुत बार मेहनत के बाद भी पैसा नहीं टिकता या तरक्की में रुकावट आती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के कुछ छोटे उपाय चमत्कारी असर दिखा सकते हैं।

इन्हीं में से एक है घर में चांदी का मोर रखना। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, यह उपाय न केवल धन लाभ देता है बल्कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी दिला सकता है। लेकिन इसका असर तभी होगा जब इसे सही जगह और तरीके से रखा जाए।

कहां और कैसे रखें चांदी का मोर?

तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रखें

अगर आप चाहते हैं कि आपके पास हमेशा धन की बरकत बनी रहे, तो चांदी का मोर तिजोरी, लॉकर या जहां आप पैसे रखते हैं वहां रखें। यह धन की रक्षा करता है। पैसे की आवक में बढ़ोतरी होती है। खर्च से ज्यादा बचत और लाभ होता है।

घर के पूजा स्थल या उत्तर दिशा में रखें

चांदी का मोर घर के पूजा स्थान या उत्तर दिशा में रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है, जो धन के देवता हैं। चांदी का मोर वहां रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

चांदी का मोर लाते समय रखें ये बातें ध्यान

चांदी का मोर कहीं से टूटा-फूटा या धूल से भरा न हो। शुक्रवार के दिन या अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन पर इसे घर लाना सबसे अच्छा होता है। इसे लाने के बाद गंगाजल से शुद्ध करें और हल्का धूप-दीप दिखाएं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews