नई गाड़ी में किस भगवान की मूर्ति रखें? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: नई गाड़ी खरीदना केवल उसकी डिज़ाइन और परफॉर्मेंस का सवाल नहीं है, बल्कि इसमें पॉजिटिव एनर्जी और अच्छे आशीर्वाद का भी अहम योगदान होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गाड़ी के डैशबोर्ड पर सही भगवान की मूर्ति रखना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है और समृद्धि ला सकता है।
Vastu Tips

आजकल गाड़ी सिर्फ़ एक साधन नहीं बल्कि हमारी मेहनत तो सफलता का प्रतीक भी बन चुकी है। गाड़ी ख़रीदने वाला व्यक्ति ख़ुद को सफल मानता है वो गाड़ी न ख़रीदने वाला व्यक्ति ख़ुद को असफल मानता है। जब भी कोई नहीं गाड़ी ख़रीदता है तो क्या चाहता है कि उसका सफ़र सुरक्षित और ख़ुशहाल रहे, यही कारण है नई गाड़ी ख़रीदने के बाद उसकी पूजा की जाती है। इतना ही नहीं हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त देखने के बाद ही गाड़ी ख़रीदी जाती है।

गाड़ी में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे इसके कई लोग अपनी गाड़ी में भगवान की मूर्ति या फिर फ़ोटो लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बात का भी वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है, जी हाँ इस बात पर ज़्यादातर लोगों का ध्यान नहीं जाता है लेकिन वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किस तरह की मूर्ति और किस भगवान की मूर्ति गाड़ी में लगानी चाहिए।

नई गाड़ी के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक़ गाड़ी के डैशबोर्ड पर कुछ विशेष भगवान की मूर्तियां रखनी चाहिए। इससे आपकी यात्रा में सुख शांति बनी रहती है और हर रास्ता आसान हो जाता है। हालाँकि, इन मूर्तियों को रखने से पहले कुछ नियमों का पालन करना ज़रूरी होता है। ताकि आपकी गाड़ी में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, चलिए जानते हैं कि वास्तुशास्त्र के अनुसार नई गाड़ी में कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए।

गाड़ी में भगवान की मूर्ति क्यों रखी जाती है?

नई गाड़ी में भगवान की मूर्ति रखना केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक उर्जा से भी जुड़ा हुआ है। हिन्दू संस्कृति में किसी भी नए काम की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करना अच्छा माना जाता है। जब गाड़ी में भगवान की मूर्तियां तस्वीर रखी जाती है तो यह एक तरह से सकारात्मक उर्जा का संचार करती है। इससे व्यक्ति को आत्मविश्वास मिलता है और यह विश्वास ही बना रहता है कि हर यात्रा भगवान की कृपा से सुरक्षित होगी।

नई गाड़ी में कौन सी भगवान की मूर्ति रखें?

भगवान गणेश की मूर्ति

कार के डैशबोर्ड पर भगवान गणेश की मूर्ति रखना बहुत अच्छा माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है, इसका मतलब है कि भगवान गणेश सभी परेशानियों को हर लेते हैं। भगवान गणेश की मूर्ति चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि भगवान गणेश का मौक़ा सीधा और भगवान की दिशा की ओर हो, ताकि उनकी नज़र हमेशा आगे के रास्ते पर बनी रहे और यात्रा सुरक्षित और शुभ हो।

हनुमान जी की मूर्ति

गाड़ी के डैशबोर्ड में हनुमानजी की मूर्ति रखना भी शुभ माना जाता है। हनुमान जी को बल और विजय का प्रतीक माना जाता है। ख़ासकर लंबी यात्रा पर निकलते समय उनका स्मरण यात्रा को सुरक्षित बनाता है। माना जाता है कि हनुमान जी की मूर्ति कार में रखने से रास्ते की सभी बाधाएँ दूर हो जाती है, मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और डर भी दूर हो जाता है।

आदियोगी की मूर्ति

कार के डैशबोर्ड पर आदियोगी की मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है। शिव को योग का गुरू माना जाता है और उनका ध्यानमग्न ड्राइविंग के दौरान शांति और आत्मा बल प्रदान करता है। इससे नकारात्मक भावनाएँ जैसी क्रोध और तनाव कम होते हैं, और वाहन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews