वट सावित्री व्रत पर पहनें इस तरह की गोल्डन साड़ियां, लगेंगी सबसे अलग और सुंदर

वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। इस दिन महिलाएं सज धज कर पूजन अर्चन करती हैं और व्रत रखती हैं। चलिए कुछ स्टाइलिंग आइडिया जान लेते हैं।
Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत एक ऐसा त्यौहार होता है, जिसे हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। महिलाएं दुल्हन की तरह सज संवरकर वट वृक्ष की पूजन अर्चन करती है। यह सब कुछ परिवार के सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन की गई पूजन पाठ और व्रत से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर हो जाती है।

इस साल 26 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जाने वाला है। दोपहर 12:11 से स्थिति की शुरुआत हो जाएगी और इसका समापन 27 मई को 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। इस खास व्रत के मौके पर अगर आप भी ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो हम आपको कुछ खूबसूरत गोल्डन साड़ी बताते हैं जिसमें आप बिल्कुल दुल्हन की तरह नजर आएंगे।

टिशू साड़ी (Vat Savitri Vrat)

इस खास मौके के अवसर पर आप टिशू फैब्रिक की गोल्डन साड़ी पहन सकते हैं। दरअसल यह एक बहुत ही हल्का फैब्रिक होता है जो पहनने में कंफर्टेबल और खूबसूरत दोनों ही लगता है। इसके साथ आप कानों में बड़े इयररिंग्स पहन सकती हैं। हाथों में कंगन और बन अच्छा लगेगा।

golden saree

सिल्क साड़ी

गोल्डन कलर की जरी वाली सिल्क साड़ी भी खूबसूरत दिखने के लिए परफेक्ट लगने वाली है। इस तरह की साड़ी आपको हैवी लुक देने का काम करेगी इसलिए आप चाहे तो हल्की ज्वेलरी पहन सकते हैं। मैचिंग का ब्लाउज और रानी हार भी आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। लो बन आपकी सुंदरता को बढ़ा देगा।

कांजीवरम साड़ी

गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी में इस मौके पर बेस्ट लगने वाली है। यह तो वैसे भी ऐसी साड़ियां हैं जो त्योहार और शादी ब्याह के मौके पर परफेक्ट लुक देने का काम करती है। चमकती कांजीवरम साड़ी आपको सभी लोगों से अलग बनाने का काम करेगी। उसके साथ आप सुंदर से ज्वेलरी और बालों में गजरा लगा सकते हैं।

golden saree

नेट गोल्डन साड़ी

आजकल हैवी साड़ी पहनने की जगह लोग हल्की-फुल्की साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। वट सावित्री व्रत पर आप नेट फैब्रिक की गोल्डन साड़ी फूल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी बेस्ट लगेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews