विकास दिव्यकीर्ति बोले ‘8 घंटे पढ़ो, 8 घंटे सोओ, 8 घंटे मौज करो’, IAS बनने का असली फॉर्मूला

Vikas Divyakirti: डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे छात्रों को संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि IAS बनने के लिए केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि नींद और मौज-मस्ती भी ज़रूरी है। जानिए उन्होंने और क्या महत्वपूर्ण बातें कहीं।
Vikas Divyakirti

UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच डॉ. विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे छात्रों को बताते हैं कि IAS बनने के लिए दिनभर सिर्फ पढ़ाई करना ही काफी नहीं है।

इस वीडियो में वे कहते हैं, “मैं बच्चों से पहले दिन बोलता हूं, 8 घंटे पढ़ो, 8 घंटे सोओ और 8 घंटे मौज-मस्ती करो तो IAS बन जाओगे।” उनका मानना है कि छात्रों को संतुलित दिनचर्या अपनानी चाहिए, जिससे वे मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

बनने के लिए मेहनत और संतुलन दोनों ज़रूरी

डॉ. दिव्यकीर्ति बताते हैं कि वे केवल पढ़ाते हैं, लेकिन IAS बनने के लिए छात्रों को खुद मेहनत करनी होती है। उनका कहना है, “बच्चे मेहनत करके IAS बनते हैं, हम सिर्फ पढ़ाते हैं।” वे यह भी मानते हैं कि कुछ विषयों में रट्टा मारना भी ज़रूरी होता है, खासकर वहां जहां लॉजिक नहीं होता। उनका यह व्यावहारिक दृष्टिकोण छात्रों को तैयारी में मदद करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

डॉ. दिव्यकीर्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रों और अभिभावकों दोनों ने उनकी बातों को सराहा है। उनका संतुलित दृष्टिकोण और व्यावहारिक सलाह छात्रों को प्रेरित कर रही है। यह वीडियो न केवल UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए, बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews