Vrat Recipe: सावन सोमवार व्रत के दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट और क्रिस्पी आलू की जलेबी, यहाँ देखें रेसिपी

Vrat Recipe: सावन सोमवार व्रत के दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट और क्रिस्पी आलू की जलेबी, यहाँ देखें रेसिपी

File Pic.

Sawan Somvar Vrat Recipe: 20 अगस्त को सावन सोमवार और नाग पंचमी का संयोग बन रहा हैं। इस दिन व्रत रखना बेहद शुभ होगा। यदि आप भी व्रत रख रहे हैं और इस दिन मीठे में कुछ अलग ट्राइ करना चाहते हैं तो आलू की जलेबी (Aloo Jalebi Recipe) आपके लिए उचित विकल्प बन सकता है। इस फलहारी जलेबी को आप भगवान शिव भी भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। आलू की जलेबी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान होता है। आइए जानें आप कैसे घर पर आलू की क्रिस्पी, टेस्टी और हेल्दी जलेबी बना सकते हैं-

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

घर पर आलू की जलेबी बनाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। इस लिस्ट में 4 उबले आलू, 1 कटोरी समय के चावल का आटा, 1 चुटकी पीला रंग (ऑप्शन), 1 कटोरी दही और 2 चम्मच साबूदाने का आटा शामिल हैं। चाशनी के लिए 1 कटोरी चीनी, जरूरत अनुसार पानी, इलायची पाउडर (जरूरत अनुसार) की जरूरत पड़ेगी।

बनाने की विधि

  • सबसे पहले मिक्सर में आलू के टुकड़े और दही को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • आलू के पेस्ट में समा का चावल और साबूदाने का आटा अच्छे से मिला लें। मिक्स में 1 मिनट तक पीस भी सकते हैं।
  • एक बाउल में पेस्ट को निकाल लें और 5 मिनट तक अच्छे से फेंटे।
  • पीला रंग डालकर 2 मिनट तक मिक्स करें।
  • एक बर्तन में इलायची पाउडर, पानी और चीनी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें।
  • कढ़ाई में देशी घी/तेल डालकर गर्म करें।
  • अब जलेबी को तेल में डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक चलें।
  • फिर 2 मिनट तक चाशनी में डुबोकर रखने के बाद प्लेट में निकाल लें।
  • ड्राइ फ्रूट्स से गार्निश करने के बाद सर्व करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews