छठ पूजा के लिए चाहिए स्पेशल ग्लो ? आज से ट्राई करें ये 3 जादुई फेस पैक

Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर हर कोई खूबसूरत और निखरी त्वचा पाना चाहता है, खासकर जब ये पावन पर्व आपकी तैयारियों में चार-चाँद लगाने का मौका देता है। अगर आप भी इस छठ पूजा पर खास ग्लो चाहती हैं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकती हैं।
Chhath Puja 2024

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के खास अवसर पर महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फेशियल का सहारा लेती हैं, जो अक्सर महंगा पड़ सकता है और हर प्रकार की त्वचा पर सूट भी नहीं होता है। ऐसे में घर पर बना फेस पैक एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं, जो न केवल किफायती होते हैं।

बल्कि त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने में भी मददगार होते हैं। इन होममेड फेस पैक का उपयोग करके आप अपने चेहरे पर चमक ला सकती हैं और त्योहार के दिन खूबसूरत दिख सकती है। इसे छठ पूजा घर पर बनी फेस पैक आजमाएं और अपनी त्वचा को एक प्राकृतिक निखार दें।

आज से ट्राई करें ये 3 जादुई फेस पैक (Chhath Puja 2024)

मुल्तानी मिट्टी का फेस

अगर आपकी त्वचा ऑयली है और छठ पूजा पर चमकता हुआ निखार चाहती हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक एक शानदार ऑप्शन है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखकर उसे संतुलित बनाती है। जिससे चेहरा ताजगी से भरा और चमकदार दिखता है।

इसे तैयार करने के लिए दो-तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या साधारण पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आएगा और पूजा के दिन आपका चेहरा खूबसूरत दिखेगा।

एलोवेरा फेस पैक

एलोवेरा फेस पैक ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर अगर आप छठ पूजा पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो एलोवेरा में पाए जाने वाले मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करते हैं। जिससे ड्राई स्किन को राहत मिलती है। त्वचा पर कोमलता आती है।

एलोवेरा फेस पैक न केवल त्वचा की नमी बनाए रखता है, बल्कि मुंहासे और दाग धब्बों को भी काम करने में मदद करता है। इसका उपयोग करते समय ताजा एलोवेरा जेल का ही प्रयोग करें। ताकि त्वचा को अधिकतम फायदा मिल सके।

चंदन का फेस पैक

आयुर्वेद में चंदन को त्वचा के लिए अत्यधिक लाभकारी माना गया है, जो इसे सौंदर्य उपचारों का एक प्रमुख हिस्सा बनाता है। छठ पूजा पर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप चंदन फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं।

यह फेस पैक त्वचा के दाग धब्बे कम करने में मदद करता है। जिससे स्किन में नेचुरल चमक और कोमलता आती है। चंदन फेस पैक में अगर थोड़ी सी हल्दी मिलाई जाए तो इसके एंटीसेप्टिक गुण और भी बढ़ जाते हैं। जिससे त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews