गजब की हो जाएगी मेमोरी? रोजाना उंगलियों की मदद से करें ये एक्सरसाइज

क्या आप अपनी याददाश्त को तेज करना चाहते हैं? अगर हां, तो उंगलियों की कुछ आसान एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज न केवल आपके दिमाग को तेज बनाती हैं, बल्कि एकाग्रता और फोकस को भी बढ़ाती हैं।
Finger Exercise

Finger Exercise: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे याददाश्त भी कमजोर होने लगती है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कम कम उम्र के लोगों की ही याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अनहेल्दी खान पान और गलत जीवनशैली के चलते, याददाश्त कमजोर होने की समस्या लोगों में बढ़ रही है।

आजकल देखा जाता है कि बच्चों से लेकर बड़े तक यह महसूस करते हैं कि वह कोई भी काम ठीक समय पर नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें वह कम समय पर याद ही नहीं रहता है। इस स्थिति को सुधारने के लिए योग और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

रोजाना उंगलियों की मदद से करें ये एक्सरसाइज (Finger Exercise)

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी उंगलियों के मूवमेंट एक्सरसाइज की मदद से अपनी याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं। यह सरल और प्रभावी एक्सरसाइज दिमाग को तेज करने और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करती हैं, इन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको कोई खास समय नहीं निकलना है बल्कि आप किसी भी समय किसी भी स्थिति में बैठकर यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।

चिड़िया चोंच एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक हाथ की सभी उंगलियों को आपस में मिलाकर चोंच के आकार में बनाएं। फिर दूसरे हाथ की हथेली के बीच में चिड़िया की तरह चोंच मारें। इस प्रक्रिया को दोनों हाथों से एक-एक करके कम से कम 20 बार दोहराएं।

फिंगर इंटरलॉक मूवमेंट एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों को फैलाएं और दूसरे हाथ की उंगलियों के बीच फंसा लें। ताकि दोनों हथेलियां एक दूसरे से जुड़ी रहें। पहले दाएं हाथ की सभी उंगलियों को एक साथ ऊपर उठाएं। इसके बाद दाएं हाथ की उंगलियों को नीचे लाएं और बाएं हाथ की उंगलियों को उठाएं। इस प्रक्रिया को लगातार 2 मिनट तक करें।

ओवरथिंकिंग और गुस्सा कम करने के लिए एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सभी उंगलियों को सीधा और आपस में मिला कर रखें। उंगलियों को आधा मोड़, जैसे मिट्ठी बनाने की शुरुआत कर रहे हो। उसके बाद उंगलियों को छोड़ के आकार में बनाएं। इंडिया का पूरी तरह से मोड़कर मुट्ठी बना लें। इस मूवमेंट को लगातार 2 मिनट तक करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews