दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब, बस नीम के पानी से धोएं चेहरा और देखें कमाल

अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहते हैं और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं, तो नीम का पानी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा से दाग-धब्बे हटाकर उसे साफ और चमकदार बनाते हैं।
Neem

त्वचा संबंधित समस्याएं न सिर्फ़ चेहरे की सुंदरता को कम कर देती है बल्कि कहीं न कहीं आत्मविश्वास भी कम कर देती है। कई लोगों को तमाम प्रकार की त्वचा संबंधित समस्याएं होती हैं, जिनमें से पिंपल, दाग़-धब्बे, पिग्मेंटेशन आदि बहुत ही आम है। इन समस्याओं से बचने के लिए बाज़ार में तमाम प्रकार मिलते हैं। लेकिन क्या सच में ये प्रॉडक्ट त्वचा के लिए इतने फ़ायदेमंद होते हैं जितने कि इनके बारे में विज्ञापनों में बताया जाता है?

कई लोगों को इन प्रोडक्ट का ख़ास फ़ायदा मिलता है, लेकिन कुछ लोगों को इन प्रोडक्ट का बिलकुल भी फ़ायदा नहीं मिल पाता है। इसका यही कारण है कि हम सभी की त्वचा अलग अलग होती है, ऐसे में क्यों न घर पर ही कुछ ऐसे उपाय किए जाएं, जिनकी मदद से त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाया जाए, यह उपाय न सिर्फ़ प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करता है, बल्कि त्वचा संबंधित अन्य समस्याओं को भी ख़त्म कर देता है।

दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब (Skin Care)

नीम (Neem)

हम बात कर रहे हैं, नीम की। नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को सुधारने में मदद करते हैं। नीम के फ़ायदे के बारे में तो आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी नीम के पानी के बारे में सुना है। नीम का पानी त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है, इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है, रोज़ाना मात्र नीम के पानी से मुँह धोने से भी कई प्रकार के फ़ायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है।

नीम का पानी (Neem Water)

दाग़ धब्बों को हटाने के लिए नीम का पानी किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि सिर्फ़ मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह से उबालें और फिर ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक बोतल या फिर ये भी बर्तन में निकाल लें। जब कभी भी आप चेहरा धोएँ, तो इसी पानी का इस्तेमाल करें।

नीम आइस क्यूब का करें इस्तेमाल

अगर आपकी त्वचा पर बार बार रेडनेस, दाग़ धब्बे या फिर ओपन पोर्स हो जाते हैं, तो ऐसे में आप नीम आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा को ठंडक मिलेगी, साथ ही साथ त्वचा का ढीलापन भी ख़त्म हो जाएगा, रोज़ आइस क्यूब से मसाज करने से त्वचा टाइट होती है, इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तों को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें, और फिर पानी को अच्छी तरह से ठंडा होने दें, जब पानी ठंडा हो जाए तब उसे आइस ट्रे में भर लें, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा कपड़े में लपेटकर ही करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews