चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, फॉलो करें ये 6 ब्यूटी टिप्स, बदल जाएगी त्वचा की रंगत

खूबसूरत देखना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन बढ़ता हुआ प्रदूषण कहीं ना कहीं हमारी स्किन को प्रभावित करने का काम करता है। चलिए आज हम आपको कुछ ब्यूटी टिप्स बताते हैं जो आपको सुंदर दिखने में मदद करेगी।
beauty tips

Beauty Tips: आजकल प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इसका सीधा-सीधा असर हमारी जीवन शैली पर होने लगा है। फैक्ट्री, गाड़ियों और घरों से निकलने वाला प्रदूषण इस कदर बढ़ गया है कि यह न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है बल्कि इसका असर हमारी स्किन पर भी देखने को मिलता है। त्वचा पर धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण हमने के कारण कई सारी परेशानियां होने लगती है।

हमें जितने भी दाग, धब्बे, टैन, मुंहासे होते हैं, वो ना केवल हार्मोनल चेंज बल्कि प्रदूषण के कारण भी हो जाते हैं। इससे हमारी त्वचा स्वस्थ और बेजान नजर आने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ब्यूटी टिप्स बताते हैं। जो आपको नेचुरल निखार देने में मददगार साबित होगी।

फॉलो करें ये 6 ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips)

मेकअप लेयर

जवाब अपने चेहरे पर मेकअप कर रहे हैं तब आपको ध्यान रखना है की सबसे पहले वॉटर बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। इसके बाद आपको क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना हैं। सबसे आखिर में आपको पाउडर बेस प्रोडक्ट लगाना है। मेकअप किया लेयर प्रोडक्ट को सील कर देती है।

लिप बाम

लिप बाम का उपयोग बहुत से लोग करते हैं। अगर आप इसका प्रयोग नहीं करते तो आपको हमेशा इसे अपने साथ रखना चाहिए। यह कटे फटे होठों की समस्या से बचने का काम करता है। इसकी मदद से ठंड और यूवी किरणों से बचाव किया जा सकता है। आपको जब भी लगता है कि होंठ रूखे पड़ रहे हैं। इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक्सफोलिएट करें स्किन

स्किन की सुंदरता को बनाए रखने के लिए उसे एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक से दो बार डेड स्किन और कोशिकाओं को जरूर हटाएं। यह रोम छिद्रों की गहराइयों को साफ कर देगी।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि हर मौसम में हानिकारक यूवी किरणों से बचने के लिए इसका इस्तेमाल जरूरी है। इससे टैनिंग की समस्या दूर हो जाती है। यह त्वचा पर झुर्रियां और काले धब्बे नहीं होने देता।

बार बार न लगाएं हाथ

कुछ लोगों को बार-बार अपने चेहरे को हाथ से छूने की आदत होती है। ये आदत छोड़ देनी चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर कीटाणु जमा होने लगते हैं जो मुंहासे का कारण बनते हैं। दिन में कई बार अपने हाथों को धो लें ताकि चेहरे पर किटाणु जमा ना हो।

मेकअप रिमूव

अगर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखना चाहते हैं तो रात को मेकअप जरूर हटाएं। त्वचा को क्लीन करने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से स्क्रीन रिपेयर होती है। मेकअप न हटाया जाए तो चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews