
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 (War 2) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। पिछले महीने यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। साल 2019 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी वॉर का यह सीक्वल उतना कमाल नहीं दिखा सका जितना पहली फिल्म ने दिखाया था। दर्शकों के बीच जूनियर एनटीआर और ऋतिक को साथ देखने का क्रेज तो काफी ज्यादा था लेकिन फिर भी यह हिट साबित नहीं हो पाई।
YRF स्पाई यूनिवर्स की इस थ्रिलर को क्रिटिक्स ने मिला-जुला रिस्पांस दिया था। मोटे बजट में बनाई गई इस फिल्म ने उतनी कमाई नहीं की जितनी इससे उम्मीद लगाई जा रही थी। खैर 1 महीने तक सिनेमाघर में चलने वाली यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अगर आप भी इसे नहीं देख पाए हैं और देखना चाहते हैं तो घर पर देख सकते हैं।
War 2 की ओटीटी रिलीज
जूनियर एनटीआर और रितिक रोशन की फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कूली ने इसे जोरदार टक्कर दी। हालांकि इसके बावजूद भी पहले हफ्ते में फिल्म ने 200 करोड़ कमा लिए थे। एक हफ्ते के बाद इसकी रफ्तार धीमी हो गई। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघर से उतरने के बाद आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन 25 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच ये स्ट्रीम हो सकती है।
फिल्म का क्या हाल
वैसे तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 371.26 करोड़ की तगड़ी कमाई की है लेकिन इसके बजट के हिसाब से यह कमाई एवरेज है। फिल्म को बनाने में 325 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। भारत में इसने 244.29 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई 371.26 करोड़ है। ऐसे में फिल्म के बजट का 75% ही निकल पाया है। अब ओटीटी पर ये क्या कमाल दिखाती है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

