Navratri पर पहनें इस तरह के खूबसूरत सूट, लुक में लग जाएंगे चार चांद

Navratri

Navratri: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू हो जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। यह 9 दिन माता की आराधना के होते हैं और इससे बड़े सुंदर तरीके से मनाया जाता है। अब जब भी नवरात्रि आती है ऐसे मौके पर अधिकतर लड़कियों को इंडियन आउटफिट पहने हुए देखा जाता है।

इंडियन आउटफिट में सलवार सूट एक ऐसा ऑप्शन है जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ खूबसूरत भी दिखता है। एक तरह से इसे बेस्ट आउटफिट कहा जा सकता है। नवरात्रि के माथे पर अगर आप भी सुंदर नजर आना चाहती हैं तो हम आपको कुछ लेटेस्ट सूट डिजाइन के बारे में बताते हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेंगे।

गोटा पट्टी सूट

गोटा पट्टी डिजाइन के सूट इन दिनों काफी ज्यादा चल रहे हैं। अगर आप खूबसूरत और बेस्ट लुक चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन कर सकते हैं। इस तरह के सूट अक्सर रेगुलर स्लीव्स और राउंड नेक में बने हुए होते हैं। यह पहनने में कंफर्टेबल रहते हैं साथ ही लुक को खूबसूरत बनाने का काम भी करते हैं। आप इस तरह के सूट की खरीदारी ऑनलाइन या फिर मार्केट में जाकर रीजनेबल रेट में कर सकती हैं।

Navratri

प्रिंटेड सूट

प्रिंटेड सूट एक ऐसा ऑप्शन है जिसका फैशन कभी भी खत्म नहीं होता है। इस तरह का सूट आपको स्लीव्स वाला लेना है या फिर स्लीवलेस रखना है। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है। लेकिन यह ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए भी बिल्कुल बेस्ट होगा। पेट के साथ यह काफी अच्छा लगने वाला है और आप चाहे तो इसकी कुर्ती को जींस के साथ भी पहन सकती हैं। इसमें ढेर सारे कलर ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे।

Navratri

फ्लोरल सूट

फ्लोरल प्रिंट तो वैसे भी आजकल हर तरह के आउटलेट में छाई हुई है। नवरात्रि के मौके पर आप इस प्रिंट का सूट भी पहन सकते हैं। एंब्रॉयडरी के साथ इस तरह के सूट काफी प्यारे लगते हैं। आपको इसमें थ्रेड वर्क वाले ऑप्शन भी आसानी से मिल जाएंगे। डार्क कलर चलना है या फिर लाइट यह पूरी तरह से आपकी स्किन टोन या पसंद पर निर्भर करता है। यह एक ऐसा डिजाइन है जिसे आसानी से ऑफिस में भी पहन कर जाया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि यह बहुत सारे कलर ऑप्शन और डिजाइन में अवेलेबल होते हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती।

Navratri

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews