गर्मियों में पहनें ये खूबसूरत Summer Outfits, मिलेगा स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक

Summer Outfits

Summer Outfits: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और मौसम बदलने के साथ ही सभी लोग घूमने फिरने का प्लान बनाने लगे हैं। जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो ऐसे कपड़ों का चुनाव करना पसंद करते हैं, जिसमें हमें कंफर्टेबल फीलिंग आए। अगर आपका भी गर्मी के मौसम में कहीं घूमने का प्लान है तो ऐसे में कुछ समर आउटफिट का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि गर्मियों के मौसम में आपको क्या पहनना चाहिए जिसमें आप खूबसूरत भी लगे और कंफर्टेबल भी रहें तो हम आपको कुछ ऑप्शन बताते हैं।

क्रॉप टॉप

अगर आप समर सीजन में पहने जाने वाले आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो फ्लोरल प्रिंट क्रॉप टॉप का चुनाव किया जा सकता है। इस तरह के टॉप ब्लू, ब्लैक या व्हाइट डेनिम जींस के साथ अच्छे लगते हैं। अगर आपको इसके साथ शॉर्ट्स पहनना है तो यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। समर में पहनने के हिसाब से क्रॉप टॉप बेस्ट ऑप्शन है, जिसे आप चुन सकती हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह आपको आसानी से मिल जाएंगे।

स्ट्राइप्ड ड्रेस

अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो गर्मियों के मौसम में पहनने के लिए स्ट्राइप्ड ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको भीड़ से अलग बनाने का काम करती है और आप कंफर्टेबल भी रहते हैं। घूमने के अलावा अगर आप चाहे तो किसी पार्टी में भी इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकते हैं। इसके साथ हिल्स और कैजुअल शूज दोनों अच्छे लगते हैं। आपको जो भी पसंद है आप इसके साथ पहन सकती हैं।

पेपलम टॉप

समर सीजन के हिसाब से पेपलम टॉप भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें आपको स्लीवलेस और स्लीव वाले सभी तरह के ऑप्शन बाजार में मिल जाएंगे। इस तरह के टॉप पर की गई शानदार प्रिंट बिना सुंदर बनाने का काम करती है। आप किसी भी रंग की डेनिम जींस के साथ इन्हें पहन सकती हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगह आपको इसके ढेर सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews