Sawan Look: सावन में पहने ये 5 हरी साड़ियां, मिलेगा ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक

Sawan Look

Sawan look Idea: सावन महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में भक्त विशेष तौर पर भगवान की पूजन अर्चन करते हैं। इस दौरान हरे रंग को काफी महत्व दिया जाता है और महिलाएं हरी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। 4 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो जाएगा इसलिए आज हम आपको टेलीविजन के चर्चित रूपाली गांगुली की कुछ साड़ी बताते हैं। इस तरह की साड़ी पहन आप भी अपना सावन लुक क्रिएट कर सकती हैं।

सावन में पहने ये साड़ी

लाइम ग्रीन

अपने इस लुक में रूपाली गांगुली ने ग्रीन रंग का ब्राइट शेड पहना हुआ है और इसके ऊपर बने हुए पिंक और रामा ग्रीन कलर के फूल इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। इस तरह के वाइब्रेंट कलर पहनने के बाद सटल लुक देते हैं।

Sawan Look

पीयर ग्रीन

अपनी डिजाइन के अंदर हल्का पीला रंग लिए हुए अनुपमा की ये पीयर ग्रीन कलर की साड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही है। कलर काफी सूदिंग और रिफ्रेशिंग होता है और आपको सावन में से जरूर ट्राई करना चाहिए।

Sawan Look

सी ग्रीन

सी ग्रीन कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में चल रहा है। यह रंग आपके लुक में मॉडर्न टच लाने वाला हैं। इस कलर की साड़ियां इन दिनों ट्रेंड कर रही है।

Sawan Look

एमरल्ड ग्रीन

अगर आप रॉयल ग्रीन लुक चाहती हैं, तो ये साड़ी बिलकुल बेस्ट साबित होने वाली है। इसमें आपको बहुत ही शानदार लुक मिलने वाला है और रंग खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

Sawan Look

ऑलिव ग्रीन

ये हरे रंग का डल शेड है, जो हर उम्र की महिला पर खूबसूरत लगता है। आप भी एक्ट्रेस की तरह इस प्रिंट की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। ये कैरी करने में तो हल्की रहेगी ही। आपको ब्यूटीफुल लुक भी देगी।

Sawan Look

सावन में अगर आप भी ग्रीन कलर पहनना चाहती हैं और डिजाइंस और रंगों की तलाश कर रही हैं, तो आप इनमें से किसी भी रंग का चुनाव कर सकती हैं। ये साड़ियां हल्की तो रहेगी ही लेकिन आपको सुंदर लुक भी देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews