ऑफिस में पहनें ये Co-ord Sets, लेटेस्ट डिजाइंस देंगी ब्यूटीफुल लुक

ऑफिस जाने वाली महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी सजग रहती हैं। अगर आपको ऑफिस में बेस्ट लुक चाहिए तो आप कुछ को-ऑर्ड सेट्स पहन सकती हैं।
Co-ord Sets

Co-ord Sets: को-ऑर्ड सेट इन दिनों काफी ज्यादा चलन में चल रहे हैं। ऑफिस, पार्टी, आउटिंग या फिर कोई भी फंक्शन पर इसे पहनने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। महिला स्टाइलिश लुक पाने के लिए अक्सर इस आउटफिट को चुनती दिखाई दे रही हैं।

महिलाएं हर मौके पर परफेक्ट दिखाना चाहती हैं और उनके पास हर जगह पर पहनने के लिए कोई ना कोई बेस्ट आउटफिट जरूर होता है। ऑफिस जाने वाली महिलाएं खासतौर पर अपने लुक को लेकर कॉन्शियस रहती हैं। उन्हें इस बात का काफी ध्यान होता है कि उन्हें कब क्या पहनना चाहिए ताकि वह स्टाइलिश नजर आए और कंफर्टेबल भी रहे। आज हम आपको कुछ स्टाइलिश को-ऑर्ड
सेट्स दिखाते हैं, जो आप ऑफिस में पहन सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद आप काफी स्टाइलिश नजर आने वाली है।

जैकेट को-ऑर्ड सेट

को-ऑर्ड सेट्स में जैकेट स्टाइल इन दिनों काफी ज्यादा चल रहा है। इस तरह के सेट्स आप ऑफिस में पहन कर जा सकती हैं। यह थ्री पीस सेट आपको सुंदर लुक देने का काम करेगा। इसके साथ फ्लाइट्स प्यारी लगेगी और आप अपने पसंदीदा इयररिंग कानों में पहन सकती हैं।

 Co-ord Sets

रेयान को-ऑर्ड सेट

यह सेट आपको बेहतरीन ऑफिस लुक देने वाला है। यह रेयान फैब्रिक पर है, जो आपको कंफर्टेबल रखने का काम करेगा। इस तरह के सेट में आपको कई तरह के कलर ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ हिल्स अच्छी लगने वाली है। स्टड इयररिंग आपको प्यार लुक देगी।

 Co-ord Sets

एंब्रॉयडरी को-ऑर्ड सेट

अगर आपको ऑफिस में ब्यूटीफुल लुक चाहिए तो इस तरह का आउटफिट पहना जा सकता है। एंब्रॉयडरी वर्क किया हुआ को-ऑर्ड पहनने में काफी प्यारा लगता है। इसे आप किसी पार्टी या इवेंट के दौरान पहन सकते हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ जूती और चोकर नेकलेस प्यारा लगेगा।

 Co-ord Sets

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews