Mothers Day पर पहनें ये लेटेस्ट डिजाइनर साड़ियां, 50 प्लस महिलाएं भी नजर आएंगी जवां

12 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। अगर इस मौके पर आप बेहतरीन लुक चाहती हैं तो चलिए कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन के बारे में जानते हैं।
Mothers Day

Mothers Day: वैसे तो मां के लिए कोई एक दिन नहीं होता क्योंकि हर दिन मां का ही है। मां के बिना जिंदगी का कोई सार नहीं होता यह तो हम सभी जानते हैं। हालांकि, सभी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।

12 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास मौके पर सभी बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए कोई ना कोई चीज करते हैं। बच्चे तो सरप्राइज देंगे ही लेकिन अगर आप एक मां हैं और मदर्स डे के मौके पर अपने लुक को बेहतरीन बनाना चाहती हैं। तो साड़ी से बेहतरीन ऑप्शन दूसरा नहीं हो सकता है।

हालांकि साड़ी की एक नहीं बल्कि कई सारी वैरायटी मार्केट में मिलती है। इतनी सारी वैरायटी को देखकर महिलाएं परेशान भी रहती हैं कि आखिरकार बढ़ती उम्र के साथ उन्हें किस तरह की साड़ी पहनना चाहिए। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन बताते हैं जिन्हें पहनने के बाद 50 साल की उम्र की महिला भी जवान नजर आएंगी। चलिए ये डिजाइंस देखते हैं।

जैक्वार्ड बॉर्डर साड़ी

इस तरह की साड़ी 50 प्लस मॉम पर बहुत खूबसूरत लगने वाली है। यह वोवन फैब्रिक से बनी होती है और इसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। इस तरह की जैक्वार्ड बॉर्डर साड़ी आपको कहीं तरह के कलर में बाजार में मिल जाएगी। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह इसकी खरीदारी कर सकते हैं।

Mothers Day

ओर्गेंजा साड़ी

इन दिनों यह पैटर्न काफी ज्यादा चल रहा है। साड़ी हो या फिर कोई दूसरा आउटफिट यह फैब्रिक बहुत पसंद किया जा रहा है। आप भी इस तरह की प्रिंट वर्क की हुई ओर्गेंजा साड़ी पहन सकते हैं। यह आपको कई सारे कलर में मिल जाएगी। 1000 से 1500 की रेंज में ढेर सारी वैरायटी ऑफलाइन और ऑनलाइन अवेलेबल है।

Mothers Day

पैठानी साड़ी

अगर आप मदर्स डे पर रॉयल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इस तरह की साड़ी बेस्ट है। सॉफ्ट सिल्क फैब्रिक से तैयार की गई है साड़ियां अपने जरी वर्क की वजह से काफी अट्रैक्टिव लगती है। जूती और फ्लैट के साथ इन्हें कैरी किया जा सकता है। आप चाहे तो इसके साथ झुमके और नेकलेस भी पहन सकती हैं ताकि आपका पूरा लुक रॉयल नजर आए। 1000 रुपए तक की कीमत में यह साड़ी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी।

Mothers Day

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews