गर्मी में ठंडक का स्वाद: इस वीकेंड मौसमी फलों से बनाइए स्वीट डिश और ड्रिंक्स, जानें ये टेस्टी और आसान रेसिपी

गर्मी के मौसम में ठंडे और रसदार मौसमी फल शरीर को सिर्फ राहत ही नहीं देते, बल्कि ये सेहत का भी खजाना होते हैं। इन फलों में विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, गर्मी से होने वाली थकावट, लू, अपच और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। साथ ही आप इनसे बहुत स्वादिष्ट डिशेज़ भी बना सकते हैं। तो क्यों न इस वीकेंड को इन मौसमी फलों की मिठास से सजाया जाए।
easy no-cook summer recipes

AI generated

Weekend Recipe : गर्मी का मौसम जैसे ही दस्तक देता है..हर कोई कुछ ठंडा, मीठा और तरावट भरा खाना चाहता है। इस मौसम में तेज धूप और तपती गर्मी शरीर से ऊर्जा और पानी दोनों को तेजी से कम कर देती है। ऐसे में मौसमी फल और उनसे बनी मिठाइयाँ व ड्रिंक्स न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेट करने, ठंडक देने और जरूरी पोषण देने का काम भी करती हैं।

गर्मियां यानी छुट्टियों का मौसम। स्कूलों की छुट्टियाँ, आम के बौर, लीची की खुशबू और कुल्फियों की ठेलियाँ… गर्मी अपने साथ ढेरों यादें लेकर आती है। इस मौसम में मिलने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, आम, लीची, अनानास, अंगूर आदि में पानी की मात्रा से भरपूर होते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, पाचन में मदद करते हैं और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। तो इस वीकेंड हम मौसमी फलों से कुछ स्वीट डिश और ड्रिंक्स बनाएंगे।

मैंगो श्रीखंड

सामग्री:
गाढ़ा दही – 2 कप (छानकर)
आम की प्यूरी – 1 कप
पिसी चीनी – ½ कप
इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून
कटे हुए बादाम-पिस्ता

विधि:
दही को मलमल के कपड़े में लपेटकर 4-5 घंटे लटकाएं ताकि पानी निकल जाए।
इसमें आम की प्यूरी, पिसी चीनी, इलायची मिलाएं।
एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और ठंडा परोसें।

तरबूज का कूलर शेक

सामग्री:
तरबूज के टुकड़े – 2 कप (बीज निकाले हुए)
नींबू का रस – 1 टीस्पून
पुदीना पत्ते – 4-5
काला नमक – स्वादानुसार
बर्फ के टुकड़े

विधि:
तरबूज, नींबू, पुदीना और नमक को मिक्सर में ब्लेंड करें।
बर्फ मिलाएं और तुरंत सर्व करें।

लीची और गुलाब कुल्फी

सामग्री:
लीची – 1 कप (छिली हुई)
गुलाब सिरप – 2 टेबलस्पून
दूध – 1.5 कप (उबला हुआ और ठंडा)
कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप

विधि:
सभी सामग्री को ब्लेंड करें।
मिक्स को कुल्फी मोल्ड्स में डालें और 6-8 घंटे तक फ्रीज़र में रखें।
ठंडी-ठंडी कुल्फी का स्वाद लें।

मिक्स फ्रूट डेजर्ट

सामग्री:
दूध – 500 मि.ली.
वनीला कस्टर्ड पाउडर – 2 टेबलस्पून
चीनी – ¼ कप
कटे हुए फल – आम, सेब, अनार, अंगूर, केला

विधि:
दूध को गरम करें, चीनी डालें।
कस्टर्ड पाउडर को ठंडे दूध में घोलें, गर्म दूध में मिलाएं।
गाढ़ा होने तक पकाएं।
ठंडा करें, फल मिलाएं और सर्व करें।

पाइनेपल हलवा

सामग्री:
अनानास कसा हुआ – 1 कप
सूजी – ½ कप
घी – 2 टेबलस्पून
चीनी – ½ कप
पानी – 1 कप
इलायची पाउडर, केसर, ड्राई फ्रूट्स

विधि:
घी में सूजी भूनें, फिर अनानास डालें और हल्का पकाएं।
पानी, चीनी, इलायची, केसर डालें।
गाढ़ा होने तक पकाएं और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews