फेस्टिव सीजन की वजह से अगर आपका वजन बढ़ गया है तो वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

फेस्टिव सीजन की वजह से अगर आपका वजन बढ़ गया है तो वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। आजकल लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। सब चाहते हैं कि वे फिट एवं फ्रेश दिखें, लेकिन एक बार जब वजन बढ़ जाए तो उसे घटाना (Weight Loss) इतना भी आसान नहीं होता है। इसके लिए एक स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करना पड़ता है और अपने आप को कंट्रोल में रखना पड़ता है। हाल ही में दिवाली का त्योहार गया है और इन त्योहारों के दिनों में अपने आप को मिठाई और स्नैक्स खाने से रोकना मुश्किल हैं। अब दिवाली तो चली गई लेकिन आपको बढ़ते वजन के साथ छोड़ गई तो चिंता मत करिए। आपकी इस परेशानी का हल हम लेकर आए है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप वेट लॉस कर सकते हैं। आइए जानें वेट लॉस के लिए टिप्स-

बॉडी को हाइड्रेट करें

शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। अगर आपका शरीर हाइड्रेटेड नहीं रहेगा तो शरीर में मेटाबॉलिज़्म कम हो सकता है जिससे आपको कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए पानी का भरपूर सेवन करें। आप चाहें तो नींबू पानी, कोकोनट वॉटर, स्मूदी, ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…Realme 10 Ultra आ रहा है मचाने तहलका, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर और 200MP का स्ट्रॉंग कैमरा, जानें सबकुछ

शुगर फ्री चीजों का सेवन करें

बढ़ते वजन का एक कारण मीठा अधिक खाना भी हो सकता है। ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।  शुगर फ्री चीजों का सेवन करें। यह आपके लिए शुगर का काम करेगी। आप कोकोनट शुगर या शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

मेंटल के साथ साथ फिजिकल फिटनेस भी बहुत जरूरी होती है। यदि दिवाली पर आपकी एक्सरसाइज छूट गई है तो उन्हें फिर से रिस्यूम करें। एक्सरसाइज ही वेट लॉस करने का सबसे इफेक्टिव तरीका है। वहीं लंबे समय के बाद अगर आप वर्कआउट कर रहे हैं तो हैवी वर्कआउट न करें। सिंपल-सिंपल चीजों के साथ शुरूआत करें और ट्रेनर से मदद लें।

यह भी पढ़ें…Benefits Of Oranges: सर्दियों में संतरा खाने से होते हैं कई फायदे, छिलकों में भी मिलते हैं कई गुण, चेहरे पर आएगा ग्लो, यहाँ जानें

हरी सब्जियों का करें सेवन

हरी सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं और वेट लॉस में मदद करती हैं। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करती हैं। इसलिए हरी सब्जियों का भरपूर सेवन करें।

अच्छी नींद लें

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें। अपना स्लीपिंग पैटर्न सुधारें और बॉडी को आराम दें। डॉक्टर्स भी कम से कम 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews