क्या फर्क है 5 स्टार और 7 स्टार होटल में, किस तरह होती है रेंकिंग

क्या फर्क है 5 स्टार और 7 स्टार होटल में, किस तरह होती है रेंकिंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हम सभी ने 5 स्टार (5 star hotel), 7 स्टार होटलों (7 star hotels) के बारे में सुना है और यहां गए भी हैं। आम तौर पर 5 स्टार होटल को लग्जरी होटल्स में शुमार किया जाता है। इनमें सुविधाएं अधिक होती है और इसीलिए इनका टैरिफ की ज्यादा होता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर होटलों की स्टार रेटिंग (hotel star rating) के मानक क्या होते हैं। किस आधार पर इन्हें स्टार्स दिए जाते हैं। वहीं 5 स्टार और 7 स्टार होटलों में क्या फर्क है। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

प्रज्ञानानंदा ने फिर वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दी मात..

होटलों को रैंक करने के लिए कोई वैश्विक रेटिंग प्रणाली नहीं है। अधिकतर होटल खुद ही अपनी स्टार रेटिंग क्लेम करते हैं। लेकिन इन्हें सर्टिफाई करने और रेंकिंग देने के लिए पर्यटन मंत्रालय के अधीन एक कमेटी होती है जो ये काम करती है। होटल एंड रेस्टोरेंट अप्रूवल एंड क्लासिफेक्शन कमेटी के दो पार्ट होते हैं। पहला विंग 1 से 3 स्टार रेटिंग के लिए और दूसरी विंग 4 और 5 स्टार रेटिंग वाले होटलों की नंबरिंग करती है। किसी भी होटल को रेटिंग देने के लिए वहां प्राप्त सुविधाओं की जांच होती है। रुम, बाथरुम, कमरे के हिसाब से एयर कंडीशनर का साइज, लॉबी, रेस्टॉरेंट, भोजन, बार, शॉपिंग, स्पा, कान्फ्रेंस कॉल, बिजनेस सेंटर, हेल्थ क्लब, स्विमिंग पूल, दिव्यांग लोगों के लिए खास सर्विस, सुरक्षा व्यवस्था, फायर मैनेजमेंट जैसे मुद्दों को ध्यान में रखा जाता है।

होटल को दो कैटेगरी में रेटिंग दी जाती है..स्टार कैटेगरी और हेरिटेज कैटेगरी शामिल है। स्टार कैटेगरी में होटलों को 5 स्टार डीलक्स, 5 स्टार, 4 स्टार, 3 स्टार, 2 स्टार और 1 स्टार रेटिंग के अनुसार विभाजित किया जाता है वहीं दूसरी  कैटेगरी में हेरिटेज ग्रांड, हेरिटेज क्लासिक, हेरिटेज बेसिक जैसी रेटिंग दी जाती है। ये दोनों ही अपने टार्गेट कस्टमर्स के लिए बेस्ट सुविधाएं मुहैया कराते हैं। अगर हम स्टार रेटिंग के होटलों की बात करें तो ये रेंकिंग 5 स्टार कर ही होती हैै और अमूमन फाइव स्टार होटल को श्रेष्ठ माना जाता है। लेकिन सात सितारा होटलों का कोई औपचारिक निकाय नहीं है। लेकिन कई होटल खुद को 7 स्टार क्लेम करते हैं। माना जाता है कि सेवन स्टार होटल 5 स्टार से अधिक लग्जरी और महंगे होते हैं। हमारे यहां ताज फलकनामा पैलेस को 7 स्टार होटल कहा जाता है, वहीं दुबई में बुर्ज अल अरब होटल  सात सितारा होटलों में सबसे फेमस है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews