गर्मी में हो जाए सर्दी तो क्या करें : जब शरीर तपे लेकिन नाक-गला बंद हो तो आजमाएं ये कारगर नुस्खे

जब सूरज आग उगल रहा हो फिर भी नाक बहने लगे। गला बैठा हुआ हो और छींकों की बौछार शुरू हो जाए..तब समझिए कि ये मौसम नहीं, आपकी आदतें हैं जो आपको बीमार कर रही हैं। ऐसे में पंखा बंद करें या नहीं..आइसक्रीम छोड़ें या गरारे करें। जानिए इस 'सीज़नल मिक्सअप' से कैसे बचें।
Cold and cough in summer

AI generated

गर्मी की तपिश से लोग बेहाल हैं। कई जगह पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है..लेकिन हैरानी की बात यह है कि ऐसे में भी कई लोग सर्दी, खांसी, जुकाम और गले की खराश से परेशान हैं। कई बार ऐसा होता है जब बाहर झुलसाने वाली धूप होती है लेकिन गला खराब हो जाए, नाक बह रही हो और कफ ने छाती को जकड़ लिया हो। अगर भरी गर्मी में ऐसी सर्दी हो जाए तो फिर क्या किया जाए।

मौसम का आलम ये है कि लगता है बस कुछ ठंडा पीते रहो..ठंडा खाते रहो। लेकिन ऐसी भयंकर गर्मी में अगर सर्दी वाला जुकाम घेर ले तो मुसीबत दुगनी हो जाती है। एसी कूलर में बैठे बिना रहा भी नही जाता लेकिन इससे तबियत और खराब होने का डर रहता है। तो ऐसे में फिर कैसे मैनेज करें। आइए..इस गर्मी वाली सर्दी से निपटने के लिए कुछ कारगर उपाय जानते हैं।

क्यों होता है गर्मी में सर्दी जुकाम  

विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम का उलटफेर नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और खानपान की देन है। गर्मी में सर्दी-जुकाम का कारण है हमारा “कूल” लाइफस्टाइल। पंखे और एसी की ठंडी हवा, बार-बार ठंडा पानी या आइसक्रीम खाना और रात में गीले बालों के साथ एसी में सोना..ये सब मिलकर हमारी इम्यूनिटी को चकमा दे देते हैं। डॉक्टर्स का कहना है किर गर्मी में लोग ठंडी चीजें ज्यादा खाते हैं, जिससे गले में इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही, पंखे की तेज हवा नाक से भीतर जाकर जुकाम को न्योता देती है।”

गर्मी में सर्दी से राहत पाने के टिप्स

हल्दी वाला दूध, लेकिन ठंडा : गर्मी में गर्म दूध कौन पिएगा? इसका भी सॉल्यूशन है। बस एक गिलास रूम टेंपरेचर वाले दूध में चुटकी भर हल्दी और शहद मिलाएं। इसे धीरे-धीरे पिएं। हल्दी का एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की खराश को भगाएगा और ठंडा दूध गर्मी से राहत देगा।

नींबू-अदरक का शरबत : अदरक का रस, नींबू और शहद मिलाकर एक गिलास सामान्य पानी में डालें। यह देसी ड्रिंक न सिर्फ जुकाम को दूर भगाएगा, बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा।

पंखे का स्मार्ट इस्तेमाल : पंखा बंद करना मुमकिन नहीं तो इसे थोड़ा स्लो करें और डायरेक्ट अपने चेहरे पर न चलाएं। रात में सोते वक्त पंखे को ऑसिलेटिंग मोड में रखें ताकि हवा पूरे कमरे में घूमे न कि सिर्फ आपकी नाक पर अटैक करे। एसी कूलर कुछ समय सोच समझकर इस्तेमाल करें।

स्टीम लें, लेकिन थोड़ा अलग तरह से : गर्मी में स्टीम लेना पसीना निकाल सकता है, लेकिन एक छोटा सा ट्विस्ट आजमाएं। एक बाउल में गुनगुना पानी लें, उसमें दो बूंद यूकेलिप्टस ऑयल डालें और एक तौलिया लेकर सिर ढकें। 5 मिनट की स्टीम नाक खोलेगी और कफ को ढीला करेगी। गर्मी से बचने के लिए स्टीम के बाद चेहरा धो लें।

डॉक्टर से मिलें : यदि सर्दी-जुकाम लगातार बना रहे, बुखार आ जाए या गले में दर्द और कफ बढ़ने लगे तो इसे हल्के में न लें। ऐसे मामलों में तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श लें। देर करना बीमारी को गंभीर बना सकता है।

जब कुछ न काम आए, तो दादी माँ के नुस्खे

तुलसी और काली मिर्च की चाय : 5 तुलसी के पत्ते और 2 काली मिर्च को पानी में उबालें, छानकर शहद के साथ पिएं। यह जुकाम को जड़ से खत्म करेगा।
लहसुन का जादू : 2-3 लहसुन की कली भूनकर खाएं। गर्मी में ये थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन इसका एंटीवायरल गुण जुकाम को भगाने में कमाल करता है।
काली मिर्च और शहद : 1-2 काली मिर्च को हल्का भूनकर चबाएं और साथ में एक चम्मच शहद लें। यह खांसी और गले की खराश में राहत देता है।
नमक और गुनगुने पानी के गरारे : गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे करें। यह गले की सूजन और दर्द को कम करता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews