किताब पढ़ते ही क्यों आने लगती है नींद? जानें इसके पीछे का कारण

कई लोगों को किताब पढ़ते ही आलस महसूस होने लगता है और कुछ ही देर में नींद घेर लेती है. यह समस्या आम है, चाहे आप पढ़ाई कर रहे हों या कोई कहानी की किताब.
sleepy

आपने भी अक्सर कई लोगों को देखा होगा या फिर ऐसा महसूस किया होगा, जब कभी भी किताब पढ़ने लगते हैं, तो अचानक तेज नींद आने लगती है. कई लोगों को मोबाइल और वीडियो देखने पर भी गहरी नींद आने लगती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है, यह समस्या न सिर्फ़ बच्चे बल्कि बड़ों में भी देखने को मिलती है. ज़्यादातर यह समस्या किताब पढ़ने के दौरान देखने को मिलती है, आज हम इस आर्टिकल में इसका कारण जानेंगे और विस्तार से समझेंगे कि आख़िर ऐसा क्यों होता है.

छोटे अक्षर (Feel Sleepy while reading?)

किताबों में लिखे अक्षर बहुत छोटे-छोटे होते हैं, जिस वजह से हमें उन्हें पढ़ने के लिए आँखों पर ज़ोर डालना पड़ता है, ऐसे में हमारी आंखें थक जाती है, और बार-बार बंद होने लगती है. किताब पढ़ने से आँखों को थकान महसूस होती है, इसी वजह से हमें सोने का सिगनल मिलता है.

किताब पढ़ते हुए थकान महसूस क्यों होती है?

अक्सर देखा जाता है कि लोग बिस्तर पर बैठकर या फिर लेटकर किताब पढ़ते हैं, जिस वजह से भी आलस आता है और सोने का मन करता है. किताब पढ़ने के दौरान हमारा दिमाग़ और ऑंखें एक ही जगह पर फ़ोकस करने पर मजबूर हो जाती है, और एक जैसी ही लाइन और पेज हमें बार बार नज़र आते हैं, जिस वजह से भी आँखों को आराम की आवश्यकता होती है.

पढ़ते-पढ़ते नींद आने की यह भी वजह

अब बहुत लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि हम न तो किताब लेटकर पड़ते हैं, न अपने बिस्तर पर बैठकर फिर भी हमें नींद क्यों आती है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार हम जो किताबों पढ़ रहे है, वह हमारे इंटरेस्ट की नहीं होती है, किताब में लिखा गया कंटेंट हमें पसंद नहीं आता है, यही कारण है कि हमें कई बार टेबल पर बैठकर भी किताब पढ़ने के दौरान नींद आती है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews