आखिर क्यूं ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #Heartattack, आइए जानें

heart attack

Heartattack : देशभर में हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं अब ट्विटर पर भी हैशटैग हार्ट अटैक ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, नेटीजेंस लगातार ट्विटर पर दिल के दौरे के मामले में आ रही बढ़ोतरी को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही हैशटैग हार्टअटैक और हैशटैग कार्डियाकैरेस्ट का इस्तेमाल कर इससे मरने वाले लोगों के वीडियो ट्विटर पर शेयर किए जा रहे हैं। दरअसल, कोरोना महामारी के बाद दिल का दौरा पड़ने के मामले में सबसे ज्यादा तेजी आई है।

लोग खेलते कूदते, नाचते-नाचते ही मर रहे हैं। सबसे ज्यादा नौजवान हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? क्यों इतनी तेजी से हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं? हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देख लोग कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठा रहे हैं। आपको बता दे, हार्ट अटैक की कुछ घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग उसका फुटेज शेयर कर #हार्टअटैक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसकी वजह से ट्वीटर पर #हार्टअटैक ट्रेंड करने लग गया है। एक्सपर्ट की राय के साथ कुछ वीडियो आपको बताते हैं –

एक्सपर्ट की राय –

डॉक्टर चंद्रकांत लहरिया जो पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट है उनके मुताबिक ऐसा नहीं है कि हार्टअटैक के मामले पिछले कुछ दिनों से ही सामने आ रहे हैं। दरअसल पहले भी ऐसे मामले सामने आते थे लेकिन तब यह हाईलाइट नहीं होते थे। लेकिन अब के मामले हाईलाइट होने लगे हैं। डॉक्टर ने बताया कि वेस्टर्न कंट्रीज के लोगों के मुकाबले भारतीय लोगों को 10 साल पहले हार्ट अटैक आता है। वहीं यंगस्टर्स में यह केस सबसे ज्यादा इसलिए देखने को मिलते हैं क्योंकि हमारे यहां यंगस्टर ज्यादा है। डॉक्टर ने आगे बताया कि कोरोना वैक्सीन का हार्ट अटैक से कोई संबंध है या नहीं इसको लेकर अभी कोई भी स्टडी सामने नहीं आई है। इसलिए वैक्सीन को जिम्मेदार बताना सही नहीं है।

हमीदिया हॉस्पिटल के इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आर एस मीणा द्वारा बताया गया है कि भारत में कुछ सालों से पार्टी और जिम का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में लोग अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं। लोग अपनी क्षमता को लेकर भी अवेयरनेस नहीं है, जिसकी वजह से हार्ट से जुड़ी मौतें बढ़ती जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे पास अभी तक कोई भी हार्ट अटैक का ऐसा मामला सामने नहीं आया है। जिसकी वजह से कोरोना वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराया जा सके। हालांकि यह बात जरूर सामने आई है कि कोरोना की वजह से कुछ लोगों का हाथ कमजोर हुआ है। दरअसल, यह भी स्ट्रेस लेने की वजह से और फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने की वजह से हो रहा है।

देखें लोगों के शेयर ट्वीट्स –

ये वीडियो नेटीजेंस द्वारा शेयर किए गए है। किसी वीडियो में कोई जिम में एक्सरसाइज करते वक्त हार्ट अटैक का शिकार होता नजर आ रहा है तो कोई गाड़ी चलते चलते अचानक मर रहा है। ऐसे ही नाचते-खेलते पल भर में लोग मर रहे हैं।

https://twitter.com/i/status/1599389355394891784

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews