जानिए बालों के लिए कितनी जरूरी है धूप, बालों की ग्रोथ में कितनी सहायक

जानिए बालों के लिए कितनी जरूरी है धूप, बालों की ग्रोथ में कितनी सहायक

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट | जब सूर्य की किरणें हमारे शरीर पर पड़ती है तो हमारी बॉडी को विटामिन-डी मिलता है, जो हमारी बॉडी आय और स्किन दोनों के लिए बहुत जरूरी होती है लेकिन क्या आपको पता है धूप हमारी स्किन और बॉडी के साथ बालों की ग्रोथ में भी हेल्प करती है, विटामिन डी हेयर ग्रोथ में फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें – क्या आप भी आपके बच्चे की हाइट न बढ़ने से है परेशान? फॉलो करें ये आसान टिप्स

अक्सर आपने यह सुना होगा कि सूर्य की यूवी किरणें बालों को नुकसान पहुंचाती है इसलिए हमें बालों को धूप से बचा कर रखना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है, आपको जानकर हैरानी होगी की स्किन के साथ–साथ बालों के लिए भी धूप जरूरी है। धूप से विटामिन डी मिलता है जो बालों के फॉलिकल्स प्रोडक्श न को बढ़ाने में हेल्प करती हैं।

कहते है कि कोई भी चीज एक सीमा तक अच्छी होती है ठीक उसी प्रकार धूप को एक समय तक ही बालों को दिखाना चाहिए, ज्यादा धूप दिखाने से बाल डेमेज भी हो सकते है। आइए जानते हैं बालों को धूप दिखाने के फायदे

हेयर ग्रोथ में फायदा

विटामिन डी हेयर ग्रोथ में बहुत हेल्प करता है , और विटामिन डी का सबसे अच्छे स्रोत धूप को माना जाता है जिस प्रकार धूप हमारी बॉडी और स्किन केयर के लिए जरूरी है वैसे ही बालों के लिए भी है। विटामिन डी से शरीर की कई दिक्कतें कम होती है और सेहत अच्छी रहती है जिससे बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है।

हेयरफॉल होगा दूर

आपको बता दे कि एपिथेलियल सेल्सr , सूर्य की यूवी किरणों से एक्टिव हो जाते है। यह सेल्स बालों की ग्रोथ में हेल्प करते है, ये विटामिन ई और सी का लेवल भी मैनेज करते है , इसलिए जिन लोगों को हेयरफॉल की समस्या रहती है उनको बालों को धूप दिखा लेनी चाहिए। लेकिन एक समय तक ही बालों को धूप दिखाना चाहिए ज्यादा धूप दिखाने से आपके बाल डेमेज हो सकते है।

ज्यादा धूप से पड़ सकता है बालों पर असर

बालों को कभी कभी एक समय सीमा तक ही धूप दिखाना अच्छा होता है, ज्यादा धूप दिखाने से आपके बाल डैमेज भी हो सकते है, इससे आपके बाल रूखे, और फ्रीजी हो सके है साथ ही आपके बालों का कलर भी फेड हो सकता है।

ऐसे करें बचाव

आप जब भी बाहर जाए और धूप बहुत तेज हो तो बालों को ढंक कर जाए, आप बालों को बचाने के लिए यूवी प्रोटेक्टर स्प्रे का भी यूज कर सकती है इससे आपके बाल तेज धूप से बच सकते हैं।

Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग अलग जगह से जुटाई गई एक सामान्य जानकारी है। MPBreakingnews इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews