जया किशोरी क्यों करना चाहती हैं शादी? खुद बताया ये बड़ा कारण, सुनकर चौंक जाएंगे

Jaya Kishori: प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जहां ज्यादातर लोग मानते हैं कि संत जीवन में विवाह के लिए जगह नहीं होती, वहीं जया किशोरी ने खुद बताया कि वे शादी क्यों करेंगी।
Jaya Kishori

Jaya Kishori: जया किशोरी जो न सिर्फ़ एक मशहूर कथावाचक है, बल्कि एक शानदार मोटिवेशनल स्पीकर भी है। वे अक्सर अपने विचारो प्रेरणादायक कथाओं और बेबाक़ अंदाज़ के लिए सुर्ख़ीयों में रहती है। उनकी मधुर भजनों को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। उनकी मधुर वाणी और सकारात्मक सोच लाखों लोगों को जीवन की नई दिशा दिखाने का काम करती है।

अध्यात्म और भक्ति से जुड़ी उनकी कहानियाँ लोगों को भगवान से जोड़ने के साथ साथ जीवन की परेशानियों से लड़ने की भी शक्ति देती है। यही कारण है कि हर उम्र के लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं। लेकिन जितनी चर्चाएं उनकी कथाओं और प्रवचन को लेकर होती है उससे कई ज़्यादा उनके निजी जीवन को लेकर भी होती है। ख़ासकर हर कोई यह जानना चाहता है कि जया किशोरी कब शादी करने वाली हैं।

जया किशोरी कब करेंगी शादी?

सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई क्लिप वायरल होती रहती है जिसमें लोग जया किशोरी से कई तरह के सवाल पूछते रहते हैं। जिनमें से ज़्यादातर सवाल उनकी शादी को लेकर होते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या जया किशोरी शादी करेंगी? अगर करेंगी तो क्यों… शादी को लेकर जया किशोरी के क्या विचार है? हाल ही में एक इंटरव्यू में जया किशोरी ने इन सारे सवालों का जवाब दिया है।

जया किशोरी कहती है, मैं ज़रूर शादी करना चाहती है, और शादी करने की सबसे बड़ी वजह है बच्चे। उन्होंने बताया कि उन्हें बच्चों के प्रति ख़ास लगाव है, वे शादी करके माँ बनना चाहती है, वे कहती है कि वे माँ बनने के सफ़र को इंजॉय करना चाहती है। उनका कहना है कि मैं परिवार शुरू करना चाहती हूँ।

जया किशोरी क्यों चाहती हैं शादी के लिए समय?

जिस तरह से आजकल चारों तरफ़ तलाक़ और शादी टूटने की ख़बरें आती है इस पर भी जया किशोरी ने अपने विचार रखे हैं, उन्होंने कहा कि शादी जैसे फ़ैसले लेते समय, समय और समझदारी दोनों की बेहद आवश्यकता होती। साथ ही जैसे बड़े फ़ैसले जल्दबाज़ी में नहीं लिए जा सकते। सोशल मीडिया पर आजकल तलाक़ और शादी टूटने की ख़बरें हमें दिखाई देती है, क्योंकि लोग अपना पार्टनर चुनते वक़्त समय नहीं लेते हैं और उन्हें बाद में एहसास होता है कि शायद उन्होंने ग़लत पार्टनर चुन लिया है।

जया किशोरी ने बताई अपनी शादी की शर्त

हालाँकि जया किशोरी कब शादी करेंगी इस बात को उन्होंने ख़ुलासा नहीं किया है लेकिन उन्होंने यह बताया है कि जैसे ही उनके घर वाले कोई अच्छा लड़का ढूंढ लेंगे तो वे शादी कर लेंगी। उन्होंने कहा कि मैं शादी जैसा फ़ैसला सही समय, पूरी समझदारी से लूँगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews