सोते समय सिर नहीं पैर के नीचे लगाएं तकिया, होंगे ये पांच फायदे

सोते समय सिर नहीं पैर के नीचे लगाएं तकिया, होंगे ये पांच फायदे

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। आपने अक्सर कुछ लोगों से सुना होगा कि डॉक्टर ने उन्हें पैर ऊंचे रखकर सोने के लिए कहा है. पैर ऊंचे रख कर सोने का सीधा सीधा मतलब ये है कि पैर के नीचे या तकिया रखा जाए. या, पैर वाली तरफ से पलंग के नीचे ही ईंट या मोटे ब्लॉक्स लगा दिए जाएं. ऐसा करने से पैरों वाला पोर्शन बाकी शरीर से ऊंचा रहेगा. और, आपको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी. ऐसा करने के एक नहीं पूरे पांच पांच फायदे हैं.

पैर में हो सूजन

अगर दिन भर कुर्सी पर पैर लटका कर बैठने से आपके पैरों में सूजन आ गई हो. या, आपको वेरिकोज वैन्स की समस्या हो तो पैरों के नीचे तकिया जरूर लगाएं. इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और सूजन कम होती है.

पीठ और कूल्हे का दर्द

जो लोग दिनभर डेस्क जॉब करते हैं उन्हें पीठ और कूल्हों में दर्द होने लगता है. पैरों के नीचे तकिया लगाने से पीठ और कूल्हे की स्ट्रेचिंग होती है. जिससे सुबह दर्द का अहसास कम होता है. साथ ही मसल्स पर पड़ने वाला प्रेशर भी घटता है.

Must Read- बालों को झड़ने से रोक देते हैं पान के पत्ते, ऐसे बनाना होगा हेयर मास्क

साइटिका का दर्द

सीधे सोने से या फिर आड़ी तेड़ी करवट लेकर सोने से साइटिका की तकलीफ औऱ ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में सबसे बेहतर तरीका है कि पैरों के नीचे तकिया लगाकर सोएं. इस तरह सोने से पोश्चर ठीक रहता है. औऱ, साइटिका का दर्द नहीं होता.

डिस्क पेन होने पर

दिनभर तन कर बैठे बैठे डिस्क पेन की शिकायत हो जाती है. इस पेन के शिकार लोग पैरों को ऊंचा रख कर सोते हैं तो रीढ़ की हड्डी को राहत मिलती है. रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है. जिस वजह से डिस्क पेन का अहसास भी कम होता है.

ब्लड सर्कूलेशन के लिए

जो लोग किसी ऑफिस में काम करते हैं या फील्ड जॉब में हैं. उनके पैरों को दिनभर आराम नहीं मिलता. उल्टा पूरे शरीर का दबाव नीचे की ओर बढ़ जाता है. ऐसे लोगों को पैर के नीच तकिया रखकर जरूर सोना चाहिए. ऐसा करने से ब्लड सर्कूलेशन ठीक होता है.

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews